अंबिकापुर शहर में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने NSUI छात्र नेता ज्ञान तिवारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। छात्रा ने दो दिन पहले अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परिजनों ने छात्र नेता पर लंबे समय से प्रताड़ित करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
CG: छात्रा की आत्महत्या के मामले में आरोपी शिक्षिका गिरफ्तार, स्कूल को शो कॉज नोटिस जारी
जानकारी के अनुसार, बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा ने दो दिन पहले अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की।
कक्षा 9वीं की छात्रा की 11वीं मंजिल की बिल्डिंग से गिरकर मौत, हत्या या आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस
छात्रा के परिजनों ने NSUI छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि ज्ञान तिवारी लंबे समय से छात्रा को प्रताड़ित कर रहा था और कथित तौर पर ब्लैकमेल भी करता था। परिजनों ने इसी प्रताड़ना को छात्रा की आत्महत्या की वजह बताया है। परिजनों की शिकायत के बाद गांधीनगर पुलिस ने ज्ञान तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में अपराध दर्ज किया है।
CG : किराए के मकान में लटकी मिली छात्रा की लाश, सुसाइड नोट प्रेम संबंधों का जिक्र, जाँच में जुटी पुलिस
पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों, परिस्थितियों और आरोपों की जांच कर रही है। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी छात्र नेता ज्ञान तिवारी फरार बताया जा रहा है। गांधीनगर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।