बिलासपुर में न्यायाधीश की परिवार समेत पिटाई, देर रात ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने मना करने पर हुआ विवाद, मामला दर्ज़

न्यायधानी बिलासपुर में जन्मदिन के जश्न के दौरान जमकर हंगामा हो गया। देर रात ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर महासमुंद कुटुंब न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सरकंडा थाना का है| पुलिस ने जज की शिकायत के बाद धारा  115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है|

 

बिलासपुर में युवती ने तोड़ा इंस्टाग्राम दोस्त से दोस्ती, भड़का युवक ने तेजाब डालकर जलाने की दी धमकी, थाना में मामला दर्ज़

 

न्यायाधीश ने पुलिस को बताया की दिनांक 31/10/2026 को परिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए परिवार सहित अवकाश लेकर अपने ससुराल राजकिशोर नगर जूनियर एमआईजी 05 मे आया हुआ था| रात्रि करीबन 11/00 हम लोग घर में सोये हुए थे तभी अचानक अत्यंत तेज आवाज में नंगाड़ा बजने एवं अत्यधिक फटाखा फुटने की आवाज आने लगी जो लगातार 45 मिनट तक चलती रही |जिस कारण घर के पुरे लोग जिनमें बच्चे व बुजुर्ग भी डर कर उठ गये|

See also  ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ में शामिल हुए सीएम साय, 'युवाओं को अध्यात्म से जोड़ने का अभिनव प्रयास'

 

बिलासपुर में दुर्गा दर्शन करने आए एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे हॉस्पिटल, मेले में गुपचुप खाने के बाद बिगड़ी तबियत, मचा अफरा-तफरी का माहौल

 

तब मै स्थिति को देखने के  लिए नीचे गया तब वहां पर गली में 100 से 200 लोगो की भीड़ लगी थी| जो नशे में थे वे लोग अभय बरूआ के घर के अंदर व बाहर जन्म दिन मना रहे है कहा गया और जब मैने फटाखा फोड़ने और नंगाड़ा बंद करने के लिए कहा तब अभय बरूआ और उसके साथी लोग आकर मुझे घेर लिए तुम कौन होते हुए हमे बोलने वाले कहते अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने कि धमकी देकर छीना झपटी करने लगे |

 

बिलासपुर में जांजगीर की युवती से रेप, जबरदस्ती बनाया विडियो, कराया गर्भपात, शिकायत के बाद मामला दर्ज़

 

उसी समय मेरी पत्नी आकांक्षा प्रफुल्ल तथा मेरा साला अभिषेक भारद्वाज, मेरी सास श्रीमति नीरा भारद्वाज व मेरे साले की पत्नी गुरप्रीत कौर भारद्वाज भी मेरी सहायता करने के लिए आये तब मेरी पत्नी आकांक्षा प्रफुल्ल व अभिषेक के साथ अभय बरूआ अपने साथीयों के साथ हम सबको घेरकर जान से मारने कि धमकी देते हुए हाथ मुक्को से मारपीट किये जिससे उसका शर्ट का सामने के हिस्सा का बटन टुट गया और मेरी पत्नी और अभिषेक का चश्मा उन लोगो के द्वारा ‍ निकाल लिया गया था । मारपीट से मेरी पत्नी आकांक्षा प्रफुल्ल को दाहिने हाथ के भुजा पास, चोट लगी है व अभिषेक के सिर,सीना, गला में चोट लगी है|

See also  भारी वाहनों का आतंक, 24 घंटे के भीतर तीन युवकों की मौत, आक्रोशित हुए ग्रामीण

 

 

बिलासपुर में दशहरा उत्सव के बाद जमकर हुआ बवाल, घर घुसकर महिलाओं को डंडे से जमकर पीटा, दो महिलाओं और तीन युवक घायल