उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक लड़की ने अपने भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसका भाई उम्रदराज लड़के से उसकी शादी तय कर दी। इससे नाराज लड़की ने थाने पहुंचकर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई हे। लड़की ने थाने पहुंचकर अपने भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नाबालिग किशोरी ने भाई पर उम्रदराज से जबर्दस्ती शादी करने के लिए दबाव बनाने और मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर देकर कहा है कि मुझे बाल संरक्षण केंद्र भिजवा दीजिए नहीं तो मेरी हत्या हो जाएगी। किशोरी की तहरीर पर पुलिस उसके भाई और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रेमी संग रंगरलियां मनाते पकड़ी गई पत्नी, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी, दूध-चाय में नींद की गोली देकर ऐसे करती थी खेल
क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की ने सुबेहा पुलिस को तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा और संरक्षण की मांग की है। पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कि हमारे भाई मेरी उम्र से दोगने यानी 35 वर्ष से ज्यादा उम्र के एक लड़के से शादी कराना चाहते हैं। मेरी उम्र से ज्यादा उम्र के युवक से शादी करने का जब विरोध किया तो भाई ने मुझे लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। अब मेरी हत्या का प्लान बनाया जा रहा है।
बिलासपुर : प्रेमिका ने शादी से किया इंकार, प्रेमी ने वायरल किया आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
पुलिस से पूरी बात बताने के बाद जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई
किशोरी अपने एक सहयोगी के साथ थाने पहुंची थी। पुलिस से पूरी बात बताने के बाद जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसके साथ ही परिजनों से छुटकारा पाने के लिये बाल संरक्षण केंद्र मे भिजवाने की फरियाद की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने संजय यादव व अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सुबेहा थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने बताया कि लड़की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह शादी नहीं करना चाहती है। बाल संरक्ष्ण गृह जाना चाहती है।
शादी की जिद पर अड़े सास और दमांद, युवक बोला- गलत तो है, पर क्या करें, 5 बच्चों की मां है महिला