कोहली रिटायरमेंट के 382 दिन बाद T20 में नंबर वन, समझें कैसे हुआ खेल, यूं बना अद्भुत रिकॉर्ड

नई दिल्ली

इंटरनेशनल क्रिकेट काउसिंल ने बुधवार यानी 16 जुलाई को अपनी साप्ताहिक रैंकिंग चार्ट को अपडेट किया। लॉर्ड्स में शतक लगाने के बाद जो रूट ने नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज का स्थान फिर से हासिल कर लिया, जबकि भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में गिरावट आई। इस बीच एक दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल रेटिंग में बदलाव देखा गया, जो 897 से बढ़कर 909 हो गई। 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में शानदार खिताबी जीत के बाद विराट कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। रिटायरमेंट के 382 दिन बाद नंबर वन बनते देख प्रशंसक चौंक गए।

विराट कोहली की रेटिंग 897 से 909 तक कैसे उछली?
इस तरह वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने अपने करियर में 900 या इससे अधिक रेटिंग पॉइंट हर फॉर्मेट में हासिल की। खास बात यह है कि विराट ने एक साल से अधिक समय से कोई टी20 मैच नहीं खेला है, जिससे प्रशंसकों ने सवाल उठाया कि यह बदलाव कैसे हुआ। अब बात करते हैं कि यह सब कैसे हुआ तो प्रशंसकों को आश्वस्त होना चाहिए कि न तो कोई तकनीकी गलती हुई है और न ही विराट के हालिया किसी ऑनफील्ड प्रदर्शन ने उनकी टी20 इंटरनेशनल रेटिंग को प्रभावित किया है।

See also  गौतम गंभीर युग का टेस्ट रिपोर्ट कार्ड: हर मैच का पूरा हिसाब-किताब

ICC ने रैंकिंग कार्यप्रणाली को संशोधित किया
दरअसल, ऐतिहासिक संशोधन (Historical Revision) आईसीसी की एक नियमित प्रक्रिया है। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ऐतिहासिक मैच डेटा की समीक्षा करने और व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए दिए गए रेटिंग अंकों की पुनर्गणना के बाद सभी प्रारूपों में अपने आधिकारिक रिकॉर्ड को अपडेट करती है। ऐसे समायोजन आमतौर पर तब होते हैं जब ICC अपनी रैंकिंग कार्यप्रणाली में बदलाव करता है, स्कोरकार्ड डेटा को सही करता है, या नई रैंकिंग नीतियां लाता है, जिसके परिणामस्वरूप क्रिकेटरों के रेटिंग अंकों में बदलाव होता है।

इस प्रकार हाल ही में भी ऐसी ही एक प्रक्रिया होने की उम्मीद है, जहां जय शाह की अगुवाई वाली ICC ने अपनी हालिया नीतियों में संशोधन किया होगा। यह एक नियमित प्रक्रिया है और केवल विराट कोहली ही नहीं, बल्कि कई अन्य खिलाड़ी भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग में बढ़ौतरी या गिरावट का सामना करते हैं। हालांकि, विराट की रेटिंग में हालिया बदलाव के परिणामस्वरूप एक बड़ा मील का पत्थर हासिल हुआ, जिससे वह सभी प्रारूपों में 900+ रेटिंग वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

See also  भारत को मिलेंगे अंक, पाकिस्तान के लिए नेट रनरेट बनी चुनौती, मैच न खेलने पर नॉकआउट!

आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाज कौन-कौन हैं?

क्रमटीमखिलाड़ीरेटिंग पॉइंटकरियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग
1ऑस्ट्रेलियाट्रैविस हेड856885 बनाम स्कॉटलैंड एडिनबर्ग 2024 में
2भारतअभिषेक शर्मा829829 बनाम इंग्लैंड मुंबई 2025 में
3भारततिलक वर्मा804845 बनाम इंग्लैंड चेन्नई 2025 में
4इंग्लैंडफिल साल्ट791881 बनाम वेस्टइंडीज बारबाडोस 2024 में
5इंग्लैंडजोस बटलर772774 बनाम वेस्टइंडीज ब्रिस्टल 2025 में
6भारतसूर्यकुमार यादव739912 बनाम न्यूजीलैंड रांची 2023 में
7श्रीलंकापथुम निसंका727728 बनाम बांग्लादेश पालेकेले 2025 में
8न्यूजीलैंडटिम सीफर्ट708708 बनाम पाकिस्तान वेलिंगटन 2025 में
9श्रीलंकाकुसल परेरा677786 बनाम वेस्टइंडीज मीरपुर 2014 में
10भारतयशस्वी जायसवाल673781 बनाम श्रीलंका पालेकेले 2024 में