10 अक्टूबर 2025 आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक करवा चौथ के पर्व पर आज का भाग्यफल

आज का राशिफल,10 अक्टूबर 2025 आज करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सिद्धि, व्यातीपात, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें आज कैसा बीतेगा आपका दिन?

 

10 October 2025 Ka Rashifal: 10 अक्टूबर, मेष राशि वालों के प्रेमियों के लिए दिन शुभ है, प्रॉपर्टी के काम में फायदा होगा। वृषभ राशि के लोग किसी यात्रा पर जा सकते हैं, भाई-बहन से विवाद हो सकता है। मिथुन राशि वाले को सेहत का ध्यान रखना होगा, इन्हें संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। कर्क राशि वालों नौकरी मिल सकती है, बिजनेस में भी फायदा होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

 

मेष राशिफल 10 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशियों के प्रेमियों के लिए आज दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। गैर कानूनी काम करने से बचें नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

वृषभ राशिफल 10 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों का पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-बहन से विवाद हो सकता है, बात कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकती है। परिवार के साथ ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। ऑफिस से जुड़े सभी काम सावधानी से करें, जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

See also  राशिफल 14 दिसंबर 2022, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

मिथुन राशिफल 10 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क राशिफल 10 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में भी फायदा होने को योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों से जुड़ी कोई खुशखबरी आज मिल सकती है। अगर किसी बात पर क्रोध आए भी तो खुद पर नियंत्रण रखें। मामा पक्ष से पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

ऊधार दिया हुआ पैसा आज मिल सकता है। इस राशि के लोग कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। नौकरी की स्थिति उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। अनियमित खान-पान के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।

कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग आज जो भी फैसले लेंगे, उसमें उन्हें सफलता मिलेगी। भौतिक सुख और सुविधाएं मिलने से खुशी होगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर भी संभव है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।

See also  आज का राशिफल, 23 जनवरी, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

तुला राशिफल 10 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा। दूसरों के मामले में दखल देने से बचना होगा। नौकरी में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। शांति से काम लें, व्यर्थ विवाद करने से बचें। बिजनेस में कोई नया फैसला आज न लें।

वृश्चिक राशिफल 10 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आपको घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम जैसे सगाई या गृह प्रवेश आदि हो सकता है। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। पारिवारिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

धनु राशिफल 10 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों का कोई राज राज उजागर हो सकता है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें तो बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है। चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। संतान के भविष्य को लेकर टेंशन बनी रहेगी।

मकर राशिफल 10 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

संतान को सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। नौकरी से जुड़ा तनाव सुलझ सकता है। दिन अपेक्षाकृत ठीक रहेगा।

See also  23 फरवरी राशिफल, कईं चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिससे मन निराश हो सकता है

कुंभ राशिफल 10 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। कामकाज में बेहतर बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। दूसरों के भरोसे कोई भी काम हाथ में न लें तो बेहतर रहेगा।

मीन राशिफल 10 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। जोखिम भरे सौदे न करें। खुद भी कोई बड़ा फैसला न लें और न ही स्वीकार करें। आपका खर्च अचानक बढ़ सकता है गलत कामों से दूर रहें।

Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

करवा चौथ 2025, रात 8:12 बजे होगा चंद्रोदय, जानें पूजा का सबसे शुभ समय