रायपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ का सख्त एक्शन, IG-DIG भी मौके पर

रायपुर

त्योहारों पर घर जाने वाले लाखों यात्रियों को ट्रेन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे का पूरा अमला दिन रात लगा हुआ है. इसी बीच रायपुर रेलवे स्टेशन में पिछले दिनों आईजी और डीआईजी ने भी दौरा किया था, जिसमें उन्होंने क्राउड मैनेजमेंट को लेकर आरपीएफ कमांडेंट और पोस्ट प्रभारियों की बैठक ली थी.

रायपुर रेलवे स्टेशन में इन दिनों यात्रियों की भीड़ को मैनेज करने के लिए 3 आरपीएफ इंस्पेक्टर और 30 से अधिक स्टॉफ को ड्यूटी के लिए बाहर से बुलाया गया है. रायपुर रेल मंडल के एएससी भी रायपुर रेलवे स्टेशन में मुस्तैदी से ड्यूटी करते नजर आए.

वहीं दुर्ग रेलवे स्टेशन में भी आरपीएफ कमांडेंट पहुंचे थे, जहां उन्होंने यात्रियों को किसी भी प्रकार की ट्रेन में चढ़ने और उतरने में परेशानी हो इसका ख्याल रखने के निर्देश दिए गए थे.

वहीं आरपीएफ ने सिविल ड्रेस में भी आरपीएफ स्टॉफ को गुप्त निगरानी में रखा हुआ है, जो ये सुनिश्चित करते है कि ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय किसी भी यात्री का कोई सामान चोरी न हो. इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे से भी पैनी नजर रखी जा रही है.

See also  छत्तीसगढ़ कैटरर्स एसोसिएशन का गठन, कैटरिंग आयोजनों के लिए तय हुई नई समय-सीमा