छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 14, जांजगीर जिला की धमाकेदार जीत, कवर्धा को 5 विकेट से हराया, धमतरी से होगा सेमीफाइनल मुकाबला

छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 14 के प्रतियोगिता में जांजगीर जिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कवर्धा को 5 विकेट हराया। इसके साथ ही जांजगीर जिला ने सेमीफाइनल में कदम रख दिया है। अब अगला मुकाबला 8 नवंबर को भिलाई में धमतरी के साथ खेला जाएगा।

 

जांजगीर जिला टीम की धारदार बॉलिंग के आगे कवर्धा की टीम ज्यादा देर तक मैदान में नहीं टिक पाई। कवर्धा के खिलाड़ी शुरू से ही बैक फुट पर नजर आ रहे थे। एक एक रन बनाना उनके लिए बहुत भारी पड़ रहा था। कवर्धा के लिए ओपनर बल्लेबाज अजितेश राय ने काफी संघर्ष किया और 66 वालों का सामना करते हुए तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए। उसे अमन ओरण ने बोल्ड किया।

 

चौथे नंबर के खिलाड़ी भावेश ठाकुर ने पारी को संभालते हुए 48 गेंद में पांच चौकों की मदद से 24 रन जोड़े। उसे जांजगीर के कप्तान मोहम्मद असद ने अपने ही गेंद में कैच लपक लिया। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कवर्धा की ओर से किसी ने भी ज्यादा रन नहीं जोड़े और पूरी टीम 41.2 ओवर में 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

See also  15 करोड़ की रंगदारी मामले में गैंगस्टर अमन साहू को 28 तक जेल

 

79 रन का पीछा करने उतरी जांजगीर की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 13 रन में ही ओपनर अनुनय दुबे और कप्तान मोहम्मद असद का विकेट कवर्धा के खिलाडियों ने गिरा दिया था। लेकिन ओपनर बल्लेबाज दीपेंद्र राय एक ओर से मोर्चा संभाले हुए थे। तीसरे विकेट के लिए दीपेंद्र राय और हर्षित सिंह बैंस ने महत्वपूर्ण 42 रन जोड़े। दीपेंद्र कुमार राय ने 53 बालों का सामना करते हुए तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाएं। उसे सोम चंद्रवंशी ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

 

आगे की पारी को संभालते हुए हर्षित सिंह बैंस ने 67 वालों का सामना करते हुए दो चौकों की मदद से 29 रन बनाएं। मैच स्कोर को बराबर करने के बाद वह आउट हो गया। इस तरह 26.3 ओवर में जांजगीर की टीम ने पांच विकेट खोकर निर्धारित 80 रन के आकड़े को पार कर दिया| अगला सेमीफाइनल मुकाबला धमतरी के बीच होगा। जो भिलाई में 8 नवंबर को खेला जाएगा।

See also  थार ने आधा दर्जन गाड़ियों को मारी टक्कर, घटना का वीडियो CCTV कैमरे में कैद

 

छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 14, जांजगीर जिला की कवर्धा के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत, बिलासपुर से जीत का लय बरकरार