छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक, 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा, सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस, मौसम विभाग का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश थमने के बाद बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र से आने वाली नमी की मात्रा में कमी होने लगी है. अब लोगों के घरों में एसी-पंखे का स्विच ऑफ हो गए हैं. रजाई और कंबल बाहर निकाल लिए गए हैं.

 

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ.

 

छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक, सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई. छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं. 7 नवंबर को मौसम शुष्क रह सकता है. किसी भी इलाके में बारिश की संभावना नहीं है. दो दिनों के बाद भी मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की उम्मीद नहीं है.

See also  छत्तीसगढ़ में मानवता को शर्मसार कर देनी वाली घटना, महिला सिपाही के फाड़े कपड़े, निर्वस्त्र करने की कोशिश, हाथ जोड़कर मांगती रही भीख

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक : मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सिलय और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सिलय के आसपास रह सकता है.

 

Google Pay से हर महीने ₹60000 कमा रहे लोग, जानो सम्पूर्ण जानकारी