गुजरात में तीन संदिग्ध गिरफ्तार: ATS ने हथियार सौदे के दौरान पकड़ा, आतंकी साजिश की जांच जारी

अहमदाबाद / नई दिल्ली

गुजरात में आतंकी साजिश रचने के आरोप में तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आतंक रोधी दस्ते (ATS) ने हथियार सप्लाई करते समय तीनों संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। देश में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में पकड़े गए इन लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

अहमदाबाद से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये पिछले एक साल से गुजरात एटीएस के रडार पर थे। तीनों को हथियार सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। ये देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले करने की योजना बना रहे थे।'

See also  UP परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, 2017–2021 तक के लंबित ई-चालान होंगे स्वतः समाप्त