बेवफा पत्नी का एक और कांड, प्रेमी झोलाछाप डॉक्टर के साथ मिल कर पति को लगाया जहरीला इंजेक्शन, पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ के ब्लू ड्रम कांड और सांप कांड के बाद एक और ऐसा ही मामला अब झारखंड के कोडरमा से सामने आया है. पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. प्यार में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने ऐसा प्लान रचा, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहरीला इंजेक्शन लगवा दिया. प्रेमी झोलाछाप डॉक्टर था. साथ ही महिला के ही पति का जिगरी यार भी था.

पत्नी की बेवफाई, पति अपने 3 बच्चों के साथ खाया ज़हर, बच्चों के बिस्किट में मिलाया कीटनाशक 

पुलिस की जांच में इस हत्याकांड की परतें जैसे-जैसे खुलीं, एक खौफनाक इनसाइड स्टोरी सामने आई. मृतक नरेश ठाकुर (निवासी चौपारण, हजारीबाग) का आरोपी सुनील ठाकुर के साथ गहरा याराना था. पेशे से झोलाछाप डॉक्टर सुनील का नरेश के घर आना-जाना था. इसी दौरान सुनील और नरेश की पत्नी किरण देवी के बीच साल 2019 से ही अवैध प्रेम संबंध शुरू हो गया. जब नरेश को पत्नी और दोस्त के इस रिश्ते का पता चला तो उसने इसका कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों ने नरेश को रास्ते से हटाकर आपस में शादी करने का खौफनाक प्लान बनाया.

See also  राजस्थान-जयपुर में तिरंगा लेकर दौड़े मुख्यमंत्री, हर घर तिरंगा अभियान के तहत मैराथन आयोजित

छत्तीसगढ़ में पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने लगाई फांसी, 5 माह बाद हुआ खुलासा

बीमारी का बहाना बनाकर बुलाया, फिर दिया जहरीला इंजेक्शन

10 अक्टूबर को सुनियोजित षड्यंत्र के तहत इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया. किरण देवी ने अपने प्रेमी सुनील को फोन कर जानकारी दी कि उसका पति नरेश बीमार है और कोडरमा रेलवे स्टेशन से कोलकाता जाने की तैयारी में है. सुनील तुरंत स्टेशन पहुंचा और नरेश को इलाज का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठाकर नवलशाही स्थित अपने क्लिनिक ले गया. क्लिनिक में इलाज के नाम पर सुनील ने अपने ही दोस्त नरेश को जहरीला कीटनाशक (पेस्टीसाइड) का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई.

बेवफा पत्नी, जमीन गिरवी रखकर पत्नी की रेलवे में नौकरी लगवाई, नौकरी लगते ही छोड़ दिया पति को, पति ने किया ऐसा की छूट गई नौकरी

बोरे में बंद कर खदान में फेंका शव, पत्नी ने दर्ज कराई झूठी गुमशुदगी

See also  IGI एयरपोर्ट पर एंटी-टेरर मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियों ने आपात स्थिति से निपटने की तैयारी परखी

हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने और पुलिस को गुमराह करने का पूरा नाटक तैयार किया गया था. हत्या के बाद सुनील ने अपने दोस्त के शव को प्लास्टिक के बोरे में कसकर बांधा और रात के अंधेरे में मोटरसाइकिल पर लादकर लकराही तालाब के पास एक बंद पड़े पत्थर खदान में फेंक दिया. पति की हत्या करवाने के बाद शातिर पत्नी किरण देवी ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए स्थानीय पुलिस थाने में पति की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी ताकि किसी को शक न हो.

पति के पास पत्नी की बेवफाई का सबूत, MP हाईकोर्ट ने इंडियन एविडेंस एक्ट के तहत तस्वीरों को माना सही

 

SIT की जांच और ह्यूमन इंटेलिजेंस से हुआ खुलासा

17 अक्टूबर को नवलशाही थाना क्षेत्र के बंद खदान से बोरे में बंद अज्ञात शव बरामद हुआ. कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड संख्या 69/26 दर्ज कर SIT का गठन किया. SIT ने सर्विलांस, तकनीकी पहलुओं और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर शव की पहचान नरेश ठाकुर के रूप में की. जब पुलिस ने पत्नी किरण देवी की कॉल डिटेल और गतिविधियों की गहन जांच की तो सुनील ठाकुर के साथ उसके अवैध संबंधों का भंडाफोड़ हो गया. कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया.

See also  मुंबई में तेज रफ्तार बीएमडब्लू ने बाइक को टक्कर मारी, पुणे जैसे हादसे में महिला की मौत

 

एक और पति हुआ पत्नी की बेवफाई का शिकार, पढ़ा-लिखाकर पत्नी को बनाया पुलिस कांस्टेबल, नौकरी लगते ही प्रेमी संग हुई फरार, पति पहुंचा थाना