जांजगीर जिला के पामगढ़ थाना क्षेत्र में रावण दहन से पहले एक गाँव रणभूमि में बदल गया| जैसे ही रावण जलाने के लिए टोली डीजे बजाते हुए निकली उसके कुछ दूर पहुचने के बाद मारपीट शुरू हो गई| घटना के बाद सभी ने थाना में शिकायत दर्ज़ कराई है | पामगढ़ पुलिस ने 3 अलग-अलग मामले में 8 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज़ किया है| जिसके 2 मामले में धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) और 1 मामले में धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज़ किया है | घटना पामगढ़ थाना के ग्राम भड़ेसर की है|
पामगढ़ में युवक पर जानलेवा हमलाकर फरार होने वाला मुख्य आरोपी पकड़ाया, पूर्व में 02 आरोपी को गिरफ्तार
पहला मामला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भड़ेसर निवासी सहदेव यादव पिता शत्रुहन यादव उम्र 36 वर्ष ने बताया की दिनांक 20/10/2026 को हमारे गांव मे दशहरा महोत्सव मनाने व रावण दहन करने के लिये गांव के धान मण्डी मैदान तरफ डी.जे. के साथ नाचते गाते गांव के लोगो के साथ जा रहे थे| रात्रि करीब 08.15 बजे सहोरन साहू के घर के पास पहुंचे थे | उसी समय गांव का नोवेल साहू, अंकित साहू, रामलाल साहू डी.जे. मे बज रहे गाना को बदलने के लिये बोला जिसे मै मना किया | जिस पर उन्होंने गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये है। जिससे मेरे माथा व चेथी मे चोट लगा है। घटना को मन्नू साव एवं रवि यादव देखे सुने व बीच बचाव किये है।