अकलतरा में ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की हुई मौके पर दर्दनाक मौत, आक्रोषितों ने किया चक्काजाम

जांजगीर जिला के अकलतरा में गुरुवार की शाम एक ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार है | घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच कर परिजनों को मानाने का प्रयास कर रही है| घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है|

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम 4:30 बजे अकलतरा निवासी नितेश टंडन उम्र 24 साल अपने रिश्तेदार महिला को बाइक में बैठकर मिनीमाता चौक से घर की ओर जा रहा था| इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रेलर ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे नितेश की मौके पर ही मौत हो गई | जबकि महिला बाल बाल बच गई। मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर नितेश को अस्पताल भेजा लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  Apple iMac M1 Review: the all-in-one for almost everyone

इस घटना का लाइव विडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है | जो सोशल मिडिया में जमकर वायरल हो रहा है | जिसमे साफ देखा जा सकता है की ट्रेलर ने किस तरह युवक को रौंदा | नितेश का शव रात भर अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया| शुक्रवार की सुबह परिजनों ने शव को घटनास्थल पर ले जाकर परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर अकलतरा पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची हुई है साथ ही तहसीलदार व प्रशासन की टीम परिजनो को मनाने का प्रयास कर रही है।

अकलतरा में ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की हुई मौके पर दर्दनाक मौत, आक्रोषितों ने किया चक्काजाम

अकलतरा में ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की हुई मौके पर दर्दनाक मौत, आक्रोषितों ने किया चक्काजाम
अकलतरा में ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की हुई मौके पर दर्दनाक मौत, आक्रोषितों ने किया चक्काजाम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जल्द, लाभार्थियों को फटाफट करने होंगे ये 5 काम, खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये