WPL 2026: पूरा शेड्यूल जारी, MI–RCB के बीच होगा ओपनिंग मैच; फाइनल की तारीख जानें

नई दिल्ली 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। डब्ल्यूपीएल 2026 का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2 बार की विजेता मुंबई इंडियंस के बीच 9 जनवरी से खेले जाने वाले मैच से होगा। इस टूर्नामेंट को दो भागों में बांटा गया है। पहले भाग की मेजबानी नवी मुंबई करेगा वहीं दूसरा भाग वडोदरा में खेला जाएगा। WPL 2026 का आगाज 9 जनवरी से होगा और फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 9-17 जनवरी तक सीजन के पहले 11 गेम खेले जाएंगे।

इसके बाद लीग बाकी 11 मैचों के लिए वडोदरा जाएगी, जिसकी शुरुआत गुजरात जायंट्स और RCB के बीच मैच से होगी। लीग फेज 1 फरवरी तक चलेगा। सीजन में सिर्फ़ दो डबल-हेडर दिन (10 और 17 जनवरी) हैं और दोनों में दोपहर के गेम में UP वॉरियर्स शामिल होंगे।

See also  SA20 लीग में चमत्कारी कैच: फैन ने 1.08 करोड़ जीतकर सबको किया हैरान, वीडियो वायरल

दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर 3 फरवरी को खेला जाएगा, और टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे 5 फरवरी को वडोदरा में होने वाले फाइनल में पहुंच जाएगी।

WPL 2026 का पूरा शेड्यूल
नई मुंबई लेग

9 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
10 जनवरी: UP वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स
10 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
11 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
12 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम UP वॉरियर्स
13 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
14 जनवरी: UP वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
15 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम UP वॉरियर्स
16 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स
17 जनवरी: UP वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस
17 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

वडोदरा लेग
19 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम UP वॉरियर्स
24 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
26 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
27 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
29 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
30 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
1 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स

See also  SRH vs PBKS: IPL 2026 का बड़ा मुकाबला, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद