शिवरीनारायण में प्रोफेसर का अपहरण कर लूट, बनाया नग्न विडियो, 25 लाख की मांग, नाबालिक समेत 5 हिरासत में

शिवरीनारायण में प्रोफेसर का अपहरण कर लूट : जांजगीर जिला के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में एक प्रोफेसर का अपहरण कर 2900 रुपये की लूट की गई | आरोपियों ने उनसे 25 लाख रुपये की मांग करते हुए मारपीट की | साथ ही उनका न्यूड वीडियो बनाया| प्रोफेसर की शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण के मामले में चार आरोपियों, एवं एक विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया है |

शिवरीनारायण में प्रोफेसर का अपहरण कर लूट, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

घटना के मास्टरमाइंड एक शिक्षक एवं एक सी एफ का जवान है | जो लंबे समय से कर्तव्य से अनुपस्थित है | आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं 5 नग मोबाइल जप्त किया है | आरोपियों के खिलाफ धारा 140(2), 308(2), 309(6), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया| आरोपियों द्वारा प्रोफेसर से ₹ 14,00,000 की निकासी करा ली गई थी लेकिन सूझबूझ से पैसे हुए वापस बैंक में जमा किया गया |

See also  पामगढ़, शिवरीनारायण और मुलमुला के किसी गांव में नहीं लगेगा साप्ताहिक बाजार
शिवरीनारायण में प्रोफेसर का अपहरण कर लूट
शिवरीनारायण में प्रोफेसर का अपहरण कर लूट

शिवरीनारायण में प्रोफेसर का अपहरण कर लूट : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर रामकुमार सिंह कंवर ने 1 दिसंबर 2025 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 नवंबर 2025 को उन्हें कुछ लोगों ने फोन कर खरौद बुलाया और फिर उन्हें अगवा कर लिया। आरोपियों ने उनसे 25 लाख रुपये की मांग की और मारपीट करते हुए उनका न्यूड वीडियो बनाया और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देंगे जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

शिवरीनारायण में प्रोफेसर का अपहरण कर लूट : प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटना स्थल पहुंचकर आस पास के लोगों से बारीकी से पूछताछ किया व आरोपियों की पतासाजी करने अलग अलग टीम रवाना हुआ थम इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के के कुशल मार्गदर्शन में सभी आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर शिनाख्ती की कार्रवाई कराने पश्चात पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  सचिन पायलट ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस को वोट देने की अपील की

शिवरीनारायण में प्रोफेसर का अपहरण कर लूट : गिरफ्तार आरोपी

01. करन दिनकर पिता पुनीराम दिनकर उम्र 29 वर्ष निवासी खाल्हेपारा वार्ड नं.09 भवतरा थाना शिवरीनारायण

02. अरूण मनहर पिता कमलसाय मनहर उम्र 19 साल निवासी कुथुर थाना पामगढ़

03. श्यामजी सिन्हा पिता कोमल सिंन्हा उम्र 24 वर्ष नि. अंबेडकर चौक रहसबेड़ा वार्ड नं. 15 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

04. कार्तिकेश्वर रात्रे पिता गणेशराम रात्रे उम्र 35 वर्ष निवासी खैरा थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार हा०मु० हा०मु० चेउडीह वृद्धविहार थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह साइबर सेल , सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद बघेल एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 

LIC की जीवन लक्ष्य प्लान, 60 की उम्र तक ₹50 लाख का रिटर्न, और भी बहुत कुछ, जाने इस योजना के बारे में