CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है. जंतर-मंतर पर गेट फांदकर और बैरिकेड्स लांघकर प्रोटेस्ट करने पहुंचे सीजेपी नेताओं को एक बार फिर दिल्ली पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है. सुबह सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और पार्टी के सह संयोजक आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया. आशुतोष रांका ने पोस्ट कर कहा कि जंतर-मंतर किले का सुरक्षा घेरा तोड़ दिया गया है.
सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जंतर-मंतर पर फिर से कब्जा कर लिया गया है. हम जंतर-मंतर में घुस गए हैं और अब हमें हिरासत में लिया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि यह हम सभी युवाओं के लिए एक संदेश है कि हम यह कर सकते हैं. उन्होंने आगे लिखा, “ज्ञानू अब तुम्हारा खेल खत्म.”
JANTAR MANTAR HAS BEEN RECLAIMED!
WE HAVE ENTERED JANTAR MANTAR AND NOW WE ARE BEING DETAINED!
But this is a message to all of us young gen! We can do it! Gyanu, you’re done bro!
@Cockroachisback https://t.co/swDB6K8kW5
— Saurav Das (@SauravDassss) October 13, 2026
जंतर-मंतर पर लहराया तिरंगा
जंतर-मंतर पर गेट फांदकर मंगलवार सुबह पहुंचे सीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराया. इस दौरान उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सीजेपी कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच पहुंची दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है.
अभिजीत दीपके ने किया पोस्ट
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक्स पर पार्टी नेता आशुतोष रांका की एक फोटो शेयर की. उन्होंने लिखा, “आशुतोष रांका जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे हैं” हालांकि फोटो में देखा जा सकता है कि तिरंगा लहराते रांका को दिल्ली पुलिस के कई सिपाहियों ने पकड़ रखा है. इस दौरान आशुतोष के साथ कई अन्य कार्यकर्ता भी नजर आ रहे हैं.
दिल्ली पुलिस की कस्टडी में सौरव दास के साथ सीजेपी कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए. उन्होंने, “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, इस्तीफा तुमको देना होगा.. देना होगा वरना रोज धरना होगा” जैसे नारेबाजी की.
जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन नहीं
बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन नहीं किया सकेगा। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है। इसके तहत रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को प्रदर्शन और रैली करने के लिए तय किया गया है। दिल्ली पुलिस के आदेश के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदर्शन करने के लिए बेहतर जगहों की पहचान करने के लिए एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी की सिफारिश के आधार पर यह फैसला लिया गया है। वहीं सोमवार को इंडी गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बाराखम्बा पुलिस स्टेशन और तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में दो एफआईआर दर्ज की है।
Ashutosh Ranka waiving the Tiranga at Jantar Mantar 🇮🇳 🫡 https://t.co/94Z8QDpPzY
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 13, 2026