CG : पैसेंजर ट्रेन में युवक की लाश, फंदे से लटका था शव, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में एक पैसेंजर ट्रेन के भीतर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना सामने आते ही रेलवे स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

यह मामला टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर ट्रेन से जुड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। हालांकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रेन के स्टाफ और यात्रियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

See also  पामगढ़ में मनरेगा से सुबासु ने बनाई निजी डबरी, प्रतिवर्ष होती है 25 से 30 हजार रूपए की अतिरिक्त आमदनी