जांजगीर जिला के शिवरीनारायण में आज शाम एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। जांजगीर जिला और बलौदा बाजार जिला को जोड़ने वाली महानदी पुल पर मंगलवार की शाम जाम लगी हुई थी। इसी दौरान एक ट्रक बेकाबू हो गई और सामने खड़ी तीन बाइक को अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। और देखते ही देखते ट्रक से बचने के लिए दर्जनभर से अधिक बाइक सवार अपनी बाइक को छोड़कर भागने लगे। जिसे उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में एक महिला घायल हुई है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के महानदी पुल की है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 6 बजे के आसपास महानदी पुल पर आवाजाही अधिक होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हुई थी। इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से आ रही एक 16 चकिया ट्रक सीजी 11 ए एल 8265 के चालक ने वहान से अपना नियंत्रण खो बैठा और सामने खड़ी तीन बाइक को अपने चपेट में ले लिया। बाइक सवार किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे। किंतु पीछे बैठी महिला भाग नहीं पाई और वह ट्रक के चपेट में आ गई जिससे वह घायल हो गई। उसके हाथ पैर कमर में चोटे आई है। ट्रक के दोनों पहिए में बाइक फंसने के कारण वह आगे नहीं बढ़ पाई किंतु सामने बाइक सवार लोगों की कतार लगी थी। जिसमें अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते सभी अपना जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर मौके से भागने लगे। जिससे लगभग दर्शन भर बाइक से अधिक क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है वही ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। इस घटना में बाल बाल बचने वाले पहले बाइक सवार में भगत केवट पिता सहेतर केवट उम्र 29साल, दूसरा बाइक सवार जो अपनी माँ के साथ थी विमल साहू पिता गेंदराम साहू उम्र 28 दोनों बाइक सवार ग्राम टुण्डरा के है | जबकि अशोक मांझी उम्र 19 निवासी घाट मड़वा का रहने वाला है|