जांजगीर : सतनामी समाज का प्रदेश स्तरीय पर युवक-युवती का परिचय सम्मेलन 4 जनवरी को, 9 बजे से पंजीयन शुरू

जांजगीर जिला के शारदा मंगलम में सतनामी समाज का प्रदेश स्तरीय पर युवक-युवती का परिचय सम्मेलन का आयोजन 4  जनवरी को रखा गया है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

 

 

सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के अध्यक्ष जय बहादुर बंजारे ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन उनकी समिति करने जा रही है। सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन रायपुर में 22 वर्षों से आयोजित करते आ रहा है, जांजगीर जिला में पिछले 14 सालों से इसका आयोजन किया जा रहा है|  इसका उद्देश्य समय व खर्च की बचत करना व मन चाहा जीवन साथी चुनने का अवसर प्रदान करता है। परिचय सम्मेलन के पश्चात पारिवारिक रजामंदी के अनुसार समिति सामूहिक आदर्श विवाह भी करवाता आ रहा है।

See also  जांजगीर जिला में फिर मिला कोरोना मरीज, 2222 पहुंची संक्रमितों की संख्या, आज 476 मरीजों की हुई पुष्टि

 

इसे भी पढ़े :-स्त्री शक्ति योजना, SBI महिलओं को बिजनेस करने दे रही 25 लाख रुपए तक का लोन

 

पंजीयन सुबह 9 बजे से

 

सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक समाज के युवक-युवतियों का पंजीयन सुबह 9 बजे से ही शुरू हो जाएगा। अत: इच्छुक लोगों से समय से पहले उपस्थित होने की अपील की गई है। वहीं प्रतिभागियों से 2 पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाने को कहा गया है।