जांजगीर-चांपा जिला के सरकारी स्कूल में नन्हे बच्चों से झाड़ू लगवाई जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी मची हुई है| स्कूल से स्वीपर नदारत रहते हैं। इसके चलते बच्चों से काम कराया जा रहा है। इससे पालकों में आक्रोश है। रहा। मामला कुटरा के भाटापारा प्राथमिक शाला का है।
वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षा विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार शिक्षक और अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं, और क्या बच्चों के अधिकारों की रक्षा हो पाएगी या नहीं।
फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, और मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।