यूजीसी के समर्थन में भीम आर्मी का राजधानी में बड़ा प्रदर्शन, निकाली विशाल रैली, राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन को लागू करने को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीम आर्मी के द्वारा शुक्रवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया | बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं के प्रदेशअध्यक्ष ने राजधानी की सड़कों में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली | वे प्रदर्शन करते हुए यूजीसी को लागू करने की मांग की। रैली राजभवन के लिए निकली लेकिन मोतीबाग में ही पुलिस ने रोक दिया। जहां राजभवन से एक प्रतिनिधि मण्डल पहुंचा। जिसे राज्यपाल महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी को ज्ञापन सौंपा गया।
यूजीसी के समर्थन में भीम आर्मी का राजधानी में बड़ा प्रदर्शन, निकाली विशाल रैली, राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
इससे पहले भीम आर्मी के प्रदेशअध्यक्ष दिनेश आजाद के आह्वान पर निर्धारित धरना स्थल पर सुबह से ही सप्रे शाला मैदान में कार्यकर्ता पहुंचना शुरू कर दिए थे | दोपहर 12 बजे से धरना स्थल पर प्रदेश के पदाधिकारियों ने उपस्थित  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भीम आर्मी छत्तीसगढ़ का स्पष्ट मानना है कि शिक्षा व्यवस्था में समानता, पारदर्शिता और विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत एवं न्यायपूर्ण नीतियाँ आवश्यक हैं।
उन्होंने यूजीसी से संबंधित मुद्दों पर देशभर के विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए। शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखते हुए कहा कि शिक्षा संविधानिक मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए, जिससे समाज के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके।

 

See also  रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को मिलीं 240 ई-बसें

उन्होंने कहा की भीम आर्मी छत्तीसगढ़ सदैव शिक्षा, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यदि विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य के साथ किसी प्रकार की अनदेखी की जाती है, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

यूजीसी के समर्थन में भीम आर्मी का राजधानी में बड़ा प्रदर्शन, निकाली विशाल रैली, राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

भीम आर्मी छत्तीसगढ़ का कहना था कि यूजीसी बिल लागू होने से महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में ओबीसी एवं एससी-एसटी वर्ग के छात्रों के साथ होने वाले कथित भेदभाव पर रोक लगेगी। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों में समान अवसर और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने को समय की आवश्यकता बताया।

दोपहर 3 बजे के आसपास सभी राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए राजभवन की और रैली के शक्ल में नारेबाजी करते हुए निकले | उन्होंने “हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते” और “यूजीसी बिल लागू करो” जैसे नारे लगाए। रैली मोतीबाग के पास पहुंची थी की पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया | भीम आर्मी के सदस्य वहीं सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते रहे | प्रदर्शन करते हुए यूजीसी बिल को शीघ्र लागू करने की मांग करते रहे | रैली  के दौरान उन्होंने कहा की यूजीसी बिल लागू होने से आरक्षण और प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों पर स्पष्टता आएगी, जिससे वंचित वर्गों के छात्रों को उनके संवैधानिक अधिकार मिल सकेंगे। प्रदर्शन के कुछ बाद मौके पर राजभवन से एक प्रतिनिधि मण्डल पहुंचा। जिसे राज्यपाल महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी को ज्ञापन सौंपा गया।

See also  डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं