पामगढ़ : घर के पीछे पेड़ पर मिली युवक की लटकती लाश, परिवार में मचा हड़कंप, जांच में ड्यूटी पुलिस

जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज सुबह एक युवक की लाश घर के पीछे बाड़ी में एक पेड़ से लटकते हुए मिली है। सुबह परिवार के लोगों  ने जब देखा तब उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मामले में पतासाजी शुरू कर दी है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्ली की है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम सिल्ली निवासी शिवदास मानिकपुरी पिता गुहा दास मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की रात खाना खाकर वह सोने चला गया था। किंतु आज सुबह जब घर के पीछे बड़ी में देखा तो उसकी लाश पेड़ में फंदे से लटकती हुई मिली। इसके बाद इसकी सूचना गांव वालों को दी गई। मौके पर लोगों की भीड़ उमड पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरा और पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है।

See also  छत्तीसगढ़ में आधी रात को मिला एक और संक्रमित मरीज़,  एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 221