गोरखापाली घटना : घायल कोटवार की इलाज के दौरान मौत, गाँव लाया गया शव, पुलिस छावनी में तब्दील पूरा गाँव

सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के गोरखापाली गांव में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए गांव के कोटवार रथराम सिदार की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार शराब को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान कोटवार रथराम सिदार पर लाठी-डंडों से प्राणघातक हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक रथराम सिदार का शव उनके गृह ग्राम गोरखापाली लाया गया, जहां शव पहुंचते ही गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल गमगीन हो गया। स्थिति को देखते हुए और गांव में किसी भी तरह का तनाव न हो, इसके लिए पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में ही मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर मृतक के परिजन उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  CG:तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो लोगों को जबरदस्त टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत

 

 

 

विष्णु के शासन में अराजकता, पुलिस का खौफ खत्म, घर घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी, सब कुछ फूंका