CG : तेज रफ्तार यात्री बस और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत, इलाके में मची अफरा-तफरी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर के पास तेज रफ्तार यात्री बस और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर सिर के बल जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

बिलासपुर : सवारी बस और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत, जाँच में जुटी पुलिस

 

जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कांची निवासी ननसू राम बरगाह (18 वर्ष), पिता रमेश राम, गुरुवार को अपने दोस्त राजू राम के साथ किसी काम से कुसमी आया हुआ था। दोनों शाम को अपना काम पूरा करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब 5 बजे दोनों युवक बाइक क्रमांक CG 30 F 7908 से कुसमी से अपने गांव के लिए रवाना हुए थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि घर लौटने का यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।नक्शे देखें शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर दोनों युवक ग्राम गोविंदपुर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान जशपुर की ओर से आ रही पॉपुलर बस से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

See also  Bilaspur : घर से गायब 2 नाबालिग लड़कियां बरामद, स्कूल जाने के नाम पर निकली थी घर से

 

CG : युवती ने फ्लाई ओवर से लगा दी छलांग, मौके पर ही मौत, घर से वॉक करने के लिए निकली युवती, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय बस और बाइक दोनों की रफ्तार तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। सड़क पर दोनों युवकों को गंभीर हालत में देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी ग्राम कोटवार जयप्रकाश को दी गई, जिन्होंने तत्काल कुसमी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान की और उनके परिजनों को फोन के माध्यम से हादसे की जानकारी दी। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुसमी अस्पताल भेज दिया गया।

See also  CG : जंगली सूअर के लिए लगाया करंट, चपेट में आए 2 युवक, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर

 

CG : 4 साल पहले किया दुष्कर्म बाद में हुई थी शादी, घुमाने के बहाने ले जाकर शिवनाथ नदी में दिया धक्का, नदी से शव बरामद, हिरासत में पति

 

दो युवकों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। महज 18 साल की उम्र में ननसू राम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं राजू राम की मौत ने भी उसके परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर के लिए कौन जिम्मेदार था, इसकी जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

See also  BJP मुख्यालय में ‘सहयोग केंद्र’ दोबारा शुरू, आज मंत्री श्यामबिहारी करेंगे समस्याओं का निराकरण

 

 

CG : कार और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत, दो लोग गंभीर