CG : जंगली सूअर के लिए लगाया करंट, चपेट में आए 2 युवक, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जंगली सूअर के शिकार के लिए लगाए गए अवैध जीआई तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वही घटना में एक अन्य युवक के गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पामगढ़ नहाने के लिए बोर चालू करने गया किशोर आया करेंट की चपेट में, मौके पर हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

यह पूरा मामला बारसूर थाना क्षेत्र के हितामेटा गांव का है। बताया जा रहा है कि जंगली सूअर के शिकार के लिए इलाके में अवैध रूप से जीआई तार लगाया गया था। इसी तार की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 

 

3 मंजिल से कूदा शख्स, करेंट लगने के बाद हुआ बेहोश, फ़िल्मी स्टाइल में हुआ खड़ा

 

 

वही घटना में घायल दूसरे युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बारसूर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अवैध रूप से जीआई तार लगाए जाने के पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं और तार में करंट कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है।

See also  हायर सेकेंडरी लोहर्सी में हुआ भव्य आनंद मेला, बच्चों ने सीखे व्यापार के गुण

 

 

 

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में हाइटेन्शन तारों से आ रहा करेंट, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को बताया जवाबदेह