पामगढ़ नहाने के लिए बोर चालू करने गया किशोर आया करेंट की चपेट में, मौके पर हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

जांजगीर जिला के पामगढ़ में नहाने के लिए बोर चालू करने गए 17 वर्षीय किशोर करंट की चपेट में आ गया| जिससे वह अचेत होकर गिर गया| परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया| लेकिन परिक्षण उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| घटना पामगढ़ थाना के ग्राम कोसा की है|

 

मिली जानकारी के अनुसार कोसा तिलक नगर निवासी अभय घृतलहरे पिता दिनेश घृतलहरे उम्र 17 वर्ष आज सुबह लगभग 11 बजे नहाने के लिए अभय ने घर में लगे बोर को तार के माध्यम से चालू कर रहा था। इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा| परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया| लेकिन परिक्षण उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया |

 

See also  पामगढ़ कोरोना अपडेट : आज मिले कुल 9 मरीज

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| बताया जा रहा है की अभय ने हालही में 10 बोर्ड की एग्जाम दिलाया था। और वह अपने माता पिता के 3 बहन में इकलौते बेटा था। घटना से पूरे गाँव में शोक की लहर है| जबकि परिवार में मातम पसरा है|