Bilaspur : घर से गायब 2 नाबालिग लड़कियां बरामद, स्कूल जाने के नाम पर निकली थी घर से

JJohar36garh News। बिलासपुर जिला के चकरभाठा पुलिस ने दो अलग अलग मामले में घर से गायब नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। मामले में एक युवक को भी पकड़ा गया है। थाना प्रभारी मनोज नायक ने दो दिन पहले घर से स्कूल को निकली छात्रा को रायगढ़ स्टेशन से बरामद किया है। जबकि दूसरे मामले में 24 जनवरी को घर से गायब नाबालिग लड़की को सक्ती में पकड़ा गया है। मामले में एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है।

चकरभाठा थाना प्रभारी ने बताया कि 14 फरवरी को थाना पहुंचकर प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आठवी की छात्रा एक दिन पहले घर से स्कूल के लिए निकली। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। पतासाजी के बाद भी नाबालिग की जानकारी नही मिल रही है ।शिकायत पर आईपीसी की धारा 363 का अपराध दर्ज किया गया। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि नाबालिग छात्रा घटना के दिन स्कूल गयी ही नहीं थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान को जानकारी दी गयी।

See also  Pamgarh : स्कूल में छात्रों की गुंडागर्दी, कक्ष में घुसकर प्राचार्य की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल

थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। छात्रा के मोबाइल नम्बर को सायबर सेल के हवाले कर सर्विलांस पर डाला गया। इस दौरान मोबाइल को बन्द पाया गया।इसी बीच मोबाइल आन होने पर छात्रा का लोकेशन रायगढ़ की तरफ पाया गया। तत्काल टीम ने स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। नाबालिग छात्रा को रायगढ़ स्टेशन में कब्जे में लिया गया।

थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया बहरहाल नाबालिग छात्रा से पूछताछ की जा रही है। काउन्सलिंग के बाद ही गायब होने की सच्चाई सामने आएगी। सूत्रों की माने तो गायब छात्रा तीन दिन पहले मौसी के साथ किरोड़ीमल में रहने वाले रिश्तेदार के यहां गयी थी। दो दिन बाद चकरभाठा लौटी। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि दो एक दिन किरोड़ीमल में और रहना चाहती थी। इसलिए स्कूल के बहाने ट्रेन में बैठकर रायगढ़ चली गयी। इस दौरान उसने मोबाइल भी बन्द कर दिया था।मनोज नायक ने बताया कि एक अन्य मामले में नाबालिग समेत तथाकथित प्रेमी को सक्ती से गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग चकरभाठा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवक सक्ती का निवासी है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि दोनो शादी करना चाहते हैं। बहरहाल मामले को काउन्सलिंग टीम के हवाले किया गया है। जो भी जानकारी होगी सबके सामने रखा जाएगा। उचित कार्रवाई भी होगी।

See also  CG : आश्रम में कक्षा दूसरी की छात्रा की रहस्यमय ढंग से मौत, परिजनों ने देखभाल और सुरक्षा पर उठाए सवाल