पामगढ़ में पिता ने मासूम बच्चे को नहर में डुबोकर मार डाला, झूठी कहानी रचने की कोशिश नाकाम, माँ ने खोला राज

जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक पिता ने अपने पुत्र को नहर में डुबोकर मार डाला। फिर उसकी लाश को ले जाकर ससुराल में दूसरी कहानी बता कर गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन मां के शक नहीं आरोपी के मुंह से सच उगलवा लिया। पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमार्टम भेज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिलौनी की है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसो निवासी रमेश यादव शुक्रवार की शाम 5:00 बजे के आसपास अपने घर से ससुराल ग्राम भिलौनी आने के लिए साइकिल से निकला। अपने साथ अपने साथ वर्षीय पुत्र आयुष यादव को भी साइकिल में ले आया। रात लगभग 2:00 बजे वह अपने बच्चों के लाश के साथ ससुराल पहुंचा। ससुराल वाले को बताया कि वह नशे में था नहर किनारे से जा रहा था तभी वे साइकिल समेत नहर में गिर गए जिससे उसके बच्चे की मौत हो गई।

See also  Janjgir : अगली बार फिर आइयेगा सर, मैं भी....याद करके रखूंगा, कलेक्टर पहुंचे स्कूल

लेकिन उसकी मां को यह बात हजम नहीं हुई उसने अपने पति पर बच्चों की हत्या करने का आरोप लगाया। उसकी मां ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शराब के नशे में आयुष के साथ मारपीट करता था और जान से मारने की भी धमकी देता था।

जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी पिता टूट गया और बताया कि उसने ही अपने पुत्र की नहर में डुबोकर हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मार कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।