सांडों की लड़ाई में ऑटो चालक पर आया संकट, विडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

सड़कों पर खुले घूमने वाले आवारा पशु कई बार लोगों के लिए बड़ा खतरा बन जाते हैं। कभी ये अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं, तो कभी आपस में लड़ते हुए सड़क पर अफरा-तफरी मचा देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांड बीच सड़क पर आपस में भिड़ जाते हैं। उनकी लड़ाई के बीच एक ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है।

 

दो सांडों की आपसी लड़ाई से स्कूटी सवार महिला जाते-जाते बची जान, सड़क किनारे खड़ी एक कैब से जा टकराई महिला, सामने आया विडियो

 

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @mradityaayadav नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर दो सांड एक-दूसरे से भिड़े हुए हैं। दोनों के बीच लड़ाई इतनी तेज हो जाती है कि दोनों सांड एक-दूसरे को एक के बाद एक खूब टक्कर मारते नजर आते हैं। इसी बीच सड़क पर पीछे से आ रही है एक ऑटो इन दोनों सांडों की लड़ाई की चपेट में आ जाता है। देखते ही देखते एक सांड दूसरे सांड को इतनी जोर का टक्कर मारता है कि वह सांड पीछे लड़खड़ाते हुए दूर तक जा खिसकता है और पीछे से आ रहे ऑटो के अंदर घुस जाता है।

See also  महिला अपने पति को दे रही किराए पर, बाकायदा एक वेबसाइट भी शुरू की

 

दो सांडों की लड़ाई में 3 लड़कियों की आई सामत, डरा देने वाला ,मंज़र

 

ऑटो के अदंर घुसने के बाद आप देख सकते हैं कि सांड कैसे ऑटो को जोर-जोर से टक्कर मारकर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर देता है। देखते ही देखते ऑटो बुरी तरह हिलने लगता है और पलटने की स्थिति में पहुंच जाता है। कुछ ही देर की इस लड़ाई में सांड़ उस ऑटो रिक्शे का बहुत बुरा हाल कर देते हैं। वीडियो में आसपास धूल उड़ती दिखाई देती है। सड़क पर मौजूद लोग इस घटना को देखकर दूर खड़े हो जाते हैं। कोई भी सांडों के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। पोस्ट में दावा किया गया है कि इस दौरान गरीब ऑटो चालक सांड के नीचे दब गया। हालांकि, उसकी चोटों और मौजूदा हालत को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

रुको जरा, सबर करो, पहले इसका हिसाब करने दो, दो सांडो ने ट्रेन से कहा

 

See also  भूख सिर्फ रोटी देखती है, सुखी बासी ताजा नरम नहीं, भावुक कर देने वाली विडियो

इस वीडियो (Video) को देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जहां कई लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक ऑटो चालक के लिए उसका वाहन सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि रोजी-रोटी कमाने का जरिया भी होता है। ऐसे में अगर सड़क पर घूम रहे जानवरों की वजह से उसका ऑटो टूट जाए या उसे चोट लग जाए, तो परिवार के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है।

 

CG : घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया युवती के साथ दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

 

वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह समस्या सिर्फ एक शहर या किसी एक सड़क की नहीं बल्कि देश के कई इलाकों में खुले घूमने वाले सांड, गाय और भैंस लोगों के लिए परेशानी बनते हैं। कभी ये हाईवे पर अचानक आ जाते हैं, तो कभी बाजार और रिहायशी इलाकों में ट्रैफिक रोक देते हैं। कई बार इनके कारण सड़क हादसे भी हो जाते हैं। इसका असर किसानों पर भी पड़ता है। खुले पशु खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए रात में भी खेतों की रखवाली करनी पड़ती है।

See also  खुद के जूते फटे, लेकिन गर्लफ्रेंड को गिफ्ट दिया आईफोन, देखें विडियो में बॉयफ्रेंड