सक्ती : सरपंच पति की गुंडागर्दी, शिकायतकर्ता के घर घुसकर धमकी चमकी, परिवार में डर का बना हुआ माहौल

सक्ती जिले के जैजैपुर के ग्राम काशीगढ़ में सरपंच पति की गुंडागर्दी देखने को मिल रही है | सरपंच पति गाँव में मनमाने ठंग से अनियमिता पूर्ण कार्य कर रहा है | जब इनके कार्यों की शिकायत संबंधित विभागों से की गई तो सरपंच पति गुंडागर्दी पर उतर आया और शिकायतकर्ता के घर घुसकर धमकी चमकी देने लगा | घटना के बाद पीड़ित परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने सरपंच पति के इस गुंडागर्दी का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया| साथ ही पीड़ित ने पुलिस मे शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है | घटना जैजैपुर थाना की है |

 

मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में ग्राम पंचायत के सरपंच पति गोपाल दास महंत शिकायतकर्ता के घर में घुसकर विवाद करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है | लेकिन शिकायतकर्ता धनुषगीर गोस्वामी ने गांव में अवैध मिट्टी खुदाई, अवैध बोर और मनरेगा तालाब में राखड़ डालने की शिकायत संबंधित विभागों से की थी। इसी शिकायत को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।

पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद सरपंच पति गोपाल दास महंत और उनके सहयोगियों द्वारा उन्हें धमकाया गया और डराने-धमकाने की कोशिश की गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट, चाकूबाजी और गोली-बंदूक से धमकाने जैसे कमेंट किए जा रहे हैं।

See also  सशक्त परिकल्पना एवं उपलब्धि की पहचान हैं इन्द्रा सेंगर

 

घटना के बाद पीड़ित परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र के काशीगढ़ गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।