मूलमुला : घर पर फंदे से लटकती हुई मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, जांच मे जुटी पुलिस

जांजगीर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां मूलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम बनाहिल में 25 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तुरंत मूलमुला पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नर्गेश केवट (25 वर्ष) के रूप में हुई है। युवक ने घर में लगी कड़ी में गाय बांधने वाली नायलॉन की रस्सी से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया| पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

फिलहाल युवक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों तथा परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

See also  छत्तीसगढ़ में राज्य युवा महोत्सव 2025 का शुभारंभ, CM विष्णु देव साय करेंगे उद्घाटन