पामगढ़ में धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को कर रहा था भयभीत, आर्म्स एक्ट के तहत पहुँच जेल

जांजगीर जिला के पामगढ़ में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार बरामद किया गया है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसो सेमरिया रोड में लोहे का धारदार हथियार (कत्तानुमा) लहराकर राहगीरों को भयभीत करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ के नेतृव में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक सड़क पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना पामगढ़ पुलिस ने तत्काल रेड कार्रवाई कर आरोपी को मौके से पकड़ लिया। आरोपी सागर प्रजापति उर्फ कौवा, पिता सनत प्रजापति, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम भैसो, थाना पामगढ़ आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार बरामद किया गया है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में ट्रैक्टर से घायल नाबालिक को पेट्रोल छिड़ककर जलाया जिन्दा