जांजगीर जिला के पामगढ़ में कत्तानुमा हथियार लेकर लोगो को भयाक्रांत किया जा रहा था| युवक की हरकत से लोगों में भय का माहौल बन रहा था| सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया साथ ही हथियार को युवक से बरामद कर लिया है| पामगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है|
मुलमुला में हाथ में छुरा रखकर आने- जाने वाले लोगो को डरा रहा था युवक, हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर कत्तानुमा हथियार लेकर घूमने और लोगों को डराने- धमकाने की सूचना पर पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कत्तानुमा हथियार को जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
CG : बीच सड़क स्कूटी में लगी अचानक आग, चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, मची अफरा-तफरी
दिनांक 28अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पामगढ़ क्षेत्र के शव परीक्षण के सामने कत्तानुमा हथियार लेकर घूम रहा है तथा आने-जाने वाले लोगों को डरा- धमका रहा है। सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
पति के रहते पत्नी ने दोस्त के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, कोर्ट ने दिया पति को तलाक
पूछताछ में आरोपी की कन्हैया कश्यप उर्फ मोनू उम्र 27 साल निवासी चंडीपारा पामगढ़ के रूप में हुई। जिसके कब्जे से एक katta नुमा धारदार हथियार को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी, PSI गजेंद्र पाल, प्रधान आरक्षक राजेश कोसले, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, सीताराम का सराहनीय योगदान रहा।
पामगढ़ में धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को कर रहा था भयभीत, आर्म्स एक्ट के तहत पहुँच जेल