मुंह में जाते ही घुल जाएगी यह ‘मखमली रोटी’, साधारण चपाती को कहें अलविदा और आजमाएं यह खास रेसिपी

 आपने कई तरह की रोटियां खाई होंगी लेकिन क्या आपने कभी मखमली रोटी ट्राई की है? यह रोटी एकदम मुलायम होती है जो मुंह में जाते ही घुल जाती है. गेहूं के आटे, दूध और दही के मिश्रण से बनी यह रोटी आम चपातियों से ज्यादा मुलायम होती है. इसे आप घी लगाकर दाल, सब्जी या मलाईदार करी के साथ खा सकते हैं. यह रोटी खाने में जितनी टेस्टी होती है उतनी ही हेल्दी भी होती है.

खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. अगर आप भी अपने परिवार को कुछ अलग और टेस्टी खिलाना चाहते हैं तो यह रोटी जरूर ट्राई करें.
मखमली रोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 कप गेहूं का आटा
¼ कप दूध (गर्म)
2 बड़े चम्मच दही
1 छोटा चम्मच घी या तेल
पानी (आटा गूंथने के लिए)
एक चुटकी नमक (ऑप्शनल)
घी या मक्खन  (ऑप्शनल)

See also  Redmi Note 15 Pro Review: दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले… लेकिन क्या सबकुछ है परफेक्ट? जानें क्या है अच्छा और क्या एवरेज

मखमली रोटी बनाते कैसे है?
    एक कटोरे में गेहूं का आटा, गर्म दूध, दही, घी/तेल और एक चुटकी नमक (ऑप्शनल) डालें.
    अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और जरूरत के अनुसार पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें. इसके बाद आटे को एक नम कपड़े से ढककर 20-30 मिनट के लिए रख दें.
    आटे को बराबर आकार की लोइयों में बांट लें. हर लोई को एक समान, चिकनी, गोल (न ज्यादा मोटा और न ज्यादा पतला) बेल लें, ताकि चिपके नहीं.
     अब गैस  मीडियम कर तवा गरम करें.रोटी को गरम तवे पर रखें. जब आपको बुलबुले दिखाई दें तो रोटी को पलट दें. दूसरी तरफ भी हल्के भूरे धब्बे आने तक पकाएं.
    मध्यम-तेज़ आँच पर एक तवा या चपटा तवा गरम करें. रोटी को गरम तवे पर रखें. जब आपको बुलबुले दिखाई दें, तो रोटी को पलट दें. दूसरी तरफ भी हल्के भूरे धब्बे आने तक पकाएं.
    फिर से इसे पलटकर हल्के हाथों से साफ करें या स्पैचुला से दबाएं ताकि यह फूल जाए.
    अब आपकी मखमली रोटी तैयार है जिसे आप घी या बटर लगाकर परोस सकते हैं.

See also  करेले का जूस हर मरीज के लिए है फायदेमंद

इन बातों का रखें ध्यान
मखमली रोटी को ज्यादा न पकाएं, इससे रोटी सख्त हो जाती है. उन्हें लंबे समय तक सॉफ्ट रखने के लिए ढके हुए बर्तन में रखें या साफ कपड़े में लपेटकर रखें.