पामगढ़ : घर में मिली युवती की लटकती हुई लाश, परिवार में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नवागढ़ ब्लॉक में 23 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह जब पिता ने बेटी के नहीं उठने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो शव लटकती हुई मिली| घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के  ग्राम धाराशिव की है |

 

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह जब कुमारी समलेश्वरी पटेल के पिता सब्जी बेचने जाने के लिए उसे उठाने पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो पिता ने दरवाजे के कब्जे को प्लास से निकालकर अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए—समलेश्वरी चुनरी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

घटना की सूचना तुरंत पामगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

See also  रायपुर पुलिस कर्मियों के लिए सख्त निर्देश: बिना हेलमेट दोपहिया चलाया तो कटेगा 1000 रुपए का चालान