CG : मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को पिकअप ने मारी ठोकर, 20 फ़ीट ऊपर उछलकर गिरी दोनों की मौके पर ही मौत, चालक फरार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। बताया जाता है कि मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को एक अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ये घटना आज सुबह करीब 6:15 बजे उस वक्त हुई जब गौरेला सारबहरा रोड निवासी बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जब वे आईटीआई सेमरा के पास मेन रोड पर टहल रही थीं, तभी कैंपर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप कैंपर वाहन (क्रमांक MP 21 G 0992) ने उन्हें रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप की टक्कर से दोनों महिलाएं लगभग 15 से 20 फ़ीट तक उछल कर दूर जा गिरीं। महिलाओं को रौंदने के बाद पिकअप खड़ी एक बस से जा टकराई। वही हादसे के बाद ड्राइवर चालक लल्लू मौके से भगा निकला।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई सनत मात्रे ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों मृतकाओं के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में रखवा दिया है। उपनिरीक्षक सनत रात्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब सवा छह बजे आईटीआई सेमरा के पास यह हादसा हुआ। दो महिलाएं, बेला बाई और सुशीला वर्मा मॉर्निंग वॉक से लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार कैंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है।

See also  कटघोरा से अंबिकापुर तक फोरलेन में सड़क की चौड़ाई होगी दोगुनी

 

घटना में गाड़ी का हेल्पर संदीप यादव घायल हो गया। वहीं फरार चालक लल्लू की तलाश की जा रही है। कैंपर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर जा रही थी। ​इस हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों में भारी रोष और दुख है। लोगों का कहना है कि मुख्य सड़कों पर वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार अक्सर मासूमों की जान ले लेती है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश कर रही है।