चाम्पा थाना में दलित युवक की में मौत के बाद अधिकारी पर गिरी गाज, थाना प्रभारी और सहायक उप निरीक्षक लाइन हाजिर, देखें किसे मिली जिम्मेदारी

जांजगीर जिला के थाना चांपा में दलित युवक की हिरासत में मौत के बाद हुए हंगामा का असर साफ देखने को मिल रहा है। आरोपों से घिरे एक आरक्षक को तत्काल निलंबित करने के बाद आज थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव और सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर को भी लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर सारागांव थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेन्डे को चांपा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद कश्यप को सारागांव थाना का प्रभार दिया गया है।

 

 

 

 

चांपा थाना में युवक की तबीयत ख़राब होने के बाद हुई मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा, मचा बवाल, किया थाने का घेराव, आरक्षक निलंबित

See also  केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- राहुल गांधी का नेता प्रतिपक्ष बनना देश पर एक 'श्राप'