चेपॉक में चेन्नई और दिल्ली की टक्कर

 चेपॉक

आज (11 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के अठारहवें मुकाबले में संघर्ष कर रही पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और अपने पहले खिलाब की आस लगाकर मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह सीजन का दूसरा मैच है। आईए जानते हैं चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच की रिपोर्ट, खास आंकड़े और कैसा रहेगा आज चेन्नई के मौसम का हाल।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिचल्स, पिच रिपोर्ट
 आईपीएल के 19वें सीजन के अठारहवें मुकाबले में संघर्ष कर रही पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और अपने पहले खिलाब की आस लगाकर मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium Chennai) में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह सीजन का दूसरा मैच है। चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में होगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल (Axar Patel) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। चेन्नई सुपर किंग्स अबतक सीजन में एक भी मैच नहीं जीत सकी है। अबतक खेले चार मैच में से सभी में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सीएसके की टीम अकं तालिका में आखिरी यानी दसवें पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 3 मैच 2 जीत और एक हार के साथ अंत तालिका में चौथे स्थान पर है। ऐसी स्थिति में दोनों एक दूसरे से भिड़ेंगी।

See also  आईपीएल नीलामी 2025: कैमरन ग्रीन होंगे सबसे महंगे खिलाड़ी : आकाश चोपड़ा

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 31 मैच खेले गए हैं। इन 31 मैच में से 19 में बाजी सीएसके के और 12 मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथ लगी है। आंकड़ों में दिल्ली का पलड़ा भारी है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। पिछले सीजन चेपॉक स्टेडियम में दोनों के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 183 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 5 विकेट पर 158 रन बना सकी और सीएसके 25 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। अगर एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल के दौरान दोनों के बीच खेले गए मुकाबलों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनो के बीच खेले गए 10 मैच में 7 में चेन्नई और तीन में दिल्ली की टीम विजयी हुई है। लेकिन चेन्नई की टीम इस मैदान पर पिछले छह मुकाबले गंवा चुकी है। ऐसे में इस रिकॉर्ड बरकरार रख पाना उसके लिए मुश्किल होगा। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में से सीएसके को तीन में और दिल्ली को दो मैच में जीत मिली है। लेकिन दो साल से चेन्नई दिल्ली के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

See also  Atletico Madrid की शानदार जीत, Tottenham Hotspur को हराकर UEFA Champions League में मचाया धमाल

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज की पिच रिपोर्ट
आजचेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 18वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium Chennai) में खेला जाएगा। संकेत मिल रहे हैं कि यह मैच ऐसी पिच पर खेला जाएगा जो रन बनाने के लिए ज़्यादा अनुकूल नहीं है। खासकर पहली पारी में तो बिल्कुल नहीं। चेन्नई में गर्मी अपने चरम पर है, दिन के साथ-साथ रातें भी काफ़ी गर्म हैं। चेन्नई में बारिश के साथ-साथ मैदान में ओस की संभावना भी नहीं है। ऐसे में एक अच्छा मैच दर्शकों को चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में देखने को मिल सकता है।

आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में चेन्नई और दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई और दिल्ली के बीच आज कांटे की टक्कर हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। सीएसके के फैन्स की नजरें संजू सैमसन (Sanju Samson), रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), आयुष म्हात्रे(Ayush Mhatre), शिवम दुबे(Shivam Dubey), नूर अहमद(Noor Ahmed), वापसी कर रहे डेवाल्ड ब्रेविस(Dewald Brevis) और अंशुल कंबोज(Anshul Kamboj) पर रहेंगी। वहीं राजधानी दिल्ली के फैन्स की नजरे सबसे ज्यादा केएल राहुल(KL Rahul), समीर रिज़वी(Sameer Rizwi), मुकेश कुमार(Mukesh Kumar) और अक्षर पटेल(Axar Patel) पर रहेंगी।

See also  सऊदी प्रो लीग: रोनाल्डो और सादियो माने के गोल से अल नास्र ने अल इत्तिहाद को 2-0 से हराया

चेन्नई और दिल्ली की आईपीएल 2026 की टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, खलील अहमद, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, अंशुल कम्बोज।

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम
अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, माधव तिवारी, टी नटराजन, साहिल पारख।
मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।