जांजगीर जिला के अकलतरा में एक आरोपी के घर के अंदर कमरे में 40 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बिक्री हेतु रखा था, जिसे पुलिस ने रेड कार्यवाही कर बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है|
अकलतरा में देर रात घर पहुंचकर शराबी ने महिला से मांगें पैसे, मना करने पर माँ और बेटी की जमकर पिटाई, आरोपी बदमाश युवक गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री विजय पाण्डेय (भा.पु.से.) के दिशानिर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध जिला जांजगीर-चांपा के थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक जय कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में कार्यवाही की गई।
अकलतरा में ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की हुई मौके पर दर्दनाक मौत, आक्रोषितों ने किया चक्काजाम
दिनांक 09.10.26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आरोपी भोला भारद्वाज उम्र 30 वर्ष, ग्राम बरगवां, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर -चांपा अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर मुखबिर पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी भोला भारद्वाज अपने घर में उपस्थित मिला।तलाशी पर एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर 05 नग पीले रंग की प्लास्टिक पन्नी में 40-40 पाउच, प्रत्येक पाउच में 200 ML, कुल 200 नग पाउच, जुमला 40 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 10,000/- रूपये बरामद हुई। आरोपी को दिनांक 09.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
अकलतरा में शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म, कार में घुमाने दिया घटना को अंजाम
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी थाना अकलतरा द्वारा वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 में 184 लीटर एवं 104 लीटर अवैध अंग्रेजी/देसी शराब, व्हिस्की एवं बियर के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक की प्रभावी रणनीति – अवैध शराब पर सख्त प्रहार, सूचना तंत्र मजबूत कर त्वरित कार्यवाही एवं अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू, सउनि सुरेन्द्र कश्यप, महिला प्र.आर. स्वाति गिरोलकर, आरक्षक महेन्द्र राज, शैलेंद्र राठौर, राजेन्द्र कहरा की सराहनीय भूमिका रही।
अकलतरा में बीच सड़क गुंडागर्दी, 3 दलित युवकों के साथ मारपीट, दिए जातिसूचक गाली