जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। प्रदर्शन के मद्देनजर कई रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है, वहीं दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट गेट बंद किए जाने की संभावना है।
प्रशासन के इन कार्रवाई को लेकर सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके और सीजेपी के कार्यकर्ता आशुतोष रांका ने तंज कसा है। अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने प्रदर्शन से पहले की जा रही व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर इन कदमों को लेकर सरकार की आलोचना की जा रही है और सवाल पूछा जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए इतनी सख्ती क्यों की जा रही है।
अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए तंज कसा,‘ मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन’ और इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा गया। पोस्ट में सवाल उठाया गया कि इस तरह की पाबंदियां आखिर कितने दिनों तक लगाई जा सकती हैं। वहीं, आशुतोष रांका ने लिखा, “ट्रेनें बंद. मेट्रो बंद. बसें बंद. 10000 लोग हिरासत में. भाई का पुराना तो पेंट पेट्रोल हो गया है।”
मध्यप्रदेश से ये युवा दिल्ली जा रहे थे, १० को #जंतर_मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने, लेकिन इटारसी स्टेशन पर इन्हें उतार दिया गया …अब ये तो कोई अपराध नहीं था!@CJP_for_indian @Cockroachisback
@AbhijitDipke https://t.co/2vaeOuPwrJ— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) October 9, 2026
दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों पर असर
10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए रेल सेवाओं पर भी असर पड़ने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हावड़ा और सियालदह राजधानी एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों को रद्द किए जाने की भी जानकारी दी गई है।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर CJP के कल (10 अक्टूबर को) प्रस्तावित प्रोटेस्ट के लिए अनुमति नहीं दी है. पुलिस ने कानून के उल्लंघन पर ‘उचित कार्रवाई’ किए जाने की चेतावनी भी दी है. https://t.co/9grH9eZnc1
— Akshay Pratap Singh (@AkshayPratap94) October 9, 2026
57 मेट्रो स्टेशनों पर भी पाबंदियों की तैयारी
दिल्ली पुलिस ने मेट्रो संचालन को लेकर भी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को पत्र लिखा है। इसमें 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने तथा जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने का अनुरोध किया गया है। प्रस्तावित व्यवस्था 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से लागू करने और 10 अक्टूबर को स्थिति सामान्य होने तक जारी रखने की बात कही गई है।
CJP क्यों कर रही है प्रदर्शन?
कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। सीजेपी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए हैं। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन निष्पक्ष चुनाव और मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए है।
#WATCH | Mumbai | Ahead of CJP’s Oct 10 protest in Delhi, Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, “Humara andolan ho kar rahega. Jantar Mantar is a designated protest site; Article 19 gives the fundamental right to protest. So, what is the need to get permission? Did they take permission before deleting 13 crore votes? You want that we should not agitate against those who are rigging elections? This cannot be possible. The country cannot run like this. To save the nation, we will protest.”
— ANI (@ANI) October 9, 2026