मोरिंगा (सहजन) का चटपटा अचार बनाने की आसान रेसिपी

 मोरिंगा, जिसे सहजन भी कहा जाता है सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. आमतौर पर लोग मोरिंगा का इस्तेमाल दाल, सांभर या सब्जी बनाने में मदद करते हैं लेकिन क्या आपने कभी इसका चटपटा अचार ट्राई किया है. यह आम और मिर्च का आचार की तरह ही खाने में काफी टेस्टी होता है.

अगर आप भी लंबे समय तक चलने वाला और मसालों से भरपूर कोई नया अचार ट्राई करना चाहते हैं तो मोरिंगा का आचार आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. आज हम आपको बताएंगे कि मोरिंगा से कैसे आसानी से चटपटा आचार बनाया जा सकता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 कटोरी मोरिंगा की फली (कटी हुई)
3 छोटा चम्मच  राई (पिसी हुई)
2 छोटा चम्मच  लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1 चम्मच पीली सरसों (पिसी हुई)
1 छोटा चम्मच सिरका
1 चम्मच मेथी दाना
1/2 चम्मच सौंफ
2 चुटकी हींग
तेल जरूरत के मुताबिक
 नमक स्वादानुसार

See also  45°C गर्मी में फोन खतरे में! ये गलती मत करना

मोरिंगा का अचार कैसे बनाते हैं?
    सबसे पहले मोरिंगा की फलियों को अच्छी तरह धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
    अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें कटी हुई फलियां डालकर लगभग 5 मिनट तक उबाल लें. इसके बाद फलियों को छानकर अलग रख दें.
    अब एक कांच की जार लें. इसमें राई और नमक डालें, फिर ऊपर से गुनगुना पानी डाल दें. उबली हुई फलियां इसमें डालकर जार का ढक्कन बंद करें और इसे 3 दिन के लिए अलग रख दें.
    तीन दिन बाद फलियों में हल्का खट्टापन आ जाएगा. अब इन्हें बरनी से निकालकर धो लें और 3–4 घंटे धूप में सूखने के लिए रख दें.
    इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम गैस पर गर्म करें. तेल गर्म होने पर इसमें हींग डालें और फिर गैस बंद कर दें.
    अब सूखी हुई फलियों को इस तेल में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें.
    जब तेल ठंडा हो जाए, तब इसमें राई, मेथी दाना, हल्दी और बाकी सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें.

See also  ऐपल साल 2026 में लॉन्च करेगा 11 नए डिवाइस आईफोन 18 प्रो और आईपैड समेत कई बड़े अपडेट्स

    अब स्वादानुसार नमक और सिरका डालकर अचार को अच्छे से मिक्स करें.
    तैयार अचार को फिर से कांच की जार में भरकर 2–3 दिन के लिए रख दें.
    2–3 दिन बाद आपका टेस्टी मोरिंगा का अचार तैयार हो जाएगा. इसे लंच या डिनर के साथ परोसें.