मस्तुरी में चरित्र शंका में पत्नी की कुल्हाड़ी से वारकर बेदर्दी से हत्या, आरोपी पति पहुंचा हवालात

बिलासपुर जिला के मस्तूरी में चरित्र करते हुए पत्नी की कुल्हाड़ी मार हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है| अप क्र 241/2026 धारा 103(1) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है| घटना मस्तुरी थाना के ग्राम रिसदा का है|

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21 अप्रैल 2026 को  आरोपी जीवन नोरगे पिता स्व किशन लाल नोरगे निवासी ग्राम रिसदा थाना मस्तूरी के द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती सरस्वती नोरगे को कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दिया है । सूचना पर थाना मस्तूरी में अप क्र 241/2026 धारा 103(1) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी मस्तूरी कृष्ण चंद सिदार के द्वारा घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक  लाल चंद मोहले द्वारा स्वयं मामले का सुपरविजन करते हुए घटना स्थल पर सीन ऑफ क्राइम FSL यूनिट के वैज्ञानिक अधिकारी एवं थाना प्रभारी मस्तूरी के साथ प्रकरण में विवेचना कार्यवाही कराकर आरोपी जीवन नोरगे को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया । पूछताछ पर आरोपी जीवन नोरगे द्वारा बताया गया कि अपनी पत्नी के चरित्र पर विगत कई वर्षों से शंका करता था इसी बात को लेकर कल दिनांक 21 अप्रैल 2026 को दोनों में विवाद हुआ । अपने पत्नी की हत्या करने के नियत से घर में रखे हुए लोहे के कुल्हाड़ी से सिर पर मार कर हत्या कर दिया । मामले में आरोपी जीवन नोरगे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

See also  आर्मी के शौर्य का प्रदर्शन सोशल मीडिया के माध्यम से दिखाएंगे इंफ्लुएंसर