जांजगीर जिला के पामगढ़ में हुए दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका स्वयं का भतीजा निकला, ट्रेडिंग में पैसा लगाने के बाद पूरी तरीके से बर्बाद हो चुके भतीजे के पास चाचा से लिए 10 लाख रुपए ही हत्या का मुख्य कारण बना| इस हत्याकांड में बेवजह ही बसपा पार्षद राम खिलावन जांगड़े को अपनी जान गवानी पड़ी| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है|
पामगढ़ में दो मौतों के बाद मचा हड़कंप, 10 लाख रुपए की उधारी में सुनियोजित हत्या का संदेह, पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इन्तजार
पुलिस ने प्रेस वार्ता कर मिडिया को बताया की 23 अक्टूबर 2026 की रात थाना पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटराबोड़ हेली पेड के पास चखना दुकान में ग्राम पनगांव निवासी जोहित खरे और नेवराबंद निवासी रामखिलावन जांगड़े की शराब पीने के बाद तबियत खराब होने से गंभीर हालत में बिलासपुर अपोलो अस्पताल और सिम्स अस्पताल बिलासपुर में ईलाज दौरान मृत्यु हो जाने की सूचना दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को मिलने के बाद थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा सिम्स अस्पताल पहुंच कर मृतकों का पी एम करवा कर पीएम रिपोर्ट में जहर खुरानी की जानकारी मिली| जिस पर तत्काल परिजनों से विस्तृत जानकारी लेकर मर्ग जांच शुरू किया गया। मृतक जोहित खरे की बेटी से पूछताछ कर पता चला कि जोहित खरे और रामखिलावन जांगड़े घटना दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को शाम 05:00 बजे घूमने निकले थे।
CG : माँ-बेटे की बेदर्दी से हत्या करने वाले ने जेल की आत्महत्या की कोशिश, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, धारदार हथियार से काटा नस
शाम लगभग 07:30 बजे मनीषा खरे को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उनके पिता जोहित खरे एवं रामखिलावन जांगड़े की तबियत बहुत खराब है और सरकारी अस्पताल में है। जिस पर अस्पताल पहुंच कर मनीषा खरे द्वारा अपने पिता जोहित खरे से पूछताछ पर पता चला कि पनगांव के ही राजा उर्फ कमलनाथ खरे द्वारा धोखे से शराब में कुछ मिलाकर पिलाने के बाद से दोनो की तबियत बहुत खराब हुई है| गंभीर हालत में जोहित खरे को अपोलो अस्पताल बिलासपुर और रामखिलावन जांगड़े को सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था | जिनकी ईलाज के दौरान 24 अक्टूबर 2026 को मृत्यु हो गई है।
शिवरीनारायण में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, जिला चिकित्सालय में इलाज जारी, पुलिस हिरासत में 55 वर्षीय पड़ोसी
थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल मुखबीर तैनात कर राजा उर्फ कमलनाथ खरे को पकड़ा गया| जिसके द्वारा तबियत खराब होना बताने पर सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, प्राथमिक पूछताछ दौरान राजा खरे ने बताया कि उसने मुकेश कश्यप से इम्पिरियल ब्लू की 03 क्वाटर शराब खरीदवाया था। थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा मुकेश कश्यप को थाना लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि उसने शराब खरीद कर राजा खरे को दिया गया था, दोनो ने मिलकर 01 क्वाटर शराब को पीये। राजा खरे ने जोहित खरे और रामखिलावन जांगड़े को हेलीपेड के पास फोन कर बुलाया था | जिनके आने पर राजा खरे ने 01 क्वाटर शराब में अपने जेब में रखे पुड़ीया से कुछ निकाल कर मिलाया। पुलिस की गाड़ी आते देख मुकेश कश्यप भाग गया।
अकलतरा में टैंकर ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल
मृतक जोहित खरे की बेटी मनीषा खरे कि लिखित रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया जिसने मनीषा खरे ने बताया कि मेरे पिता श्री जोहित लाल खरे से ग्राम पनगांव निवासी राजा खरे ऊर्फ कमलनाथ खरे अपने घरेलू खर्च के लिये आज से 04 माह पूर्व 10,00000/- (दस लाख) रूपये उधार में लिये थे तथा जल्दी वापस करने की बात किये थे। कुछ दिन पूर्व राजा खरे ने पापा को दो चेक 5,50000/- रूपये तथा 6,00000/- रूपये का दिया था | जिसे ड्रा करने के लिये बैंक में जमा किये तो चेक बाउंस हो गया था। दिनांक 23/10/2026 के दोपहर करीब 03.00 बजे के आसपास मेरे पिताजी राजा खरे को फोन लगाकर पुछे कि तुम आज पैसा देने वाले थे कब दोगे तब राजा खरे बोला कि चाचा आज शाम को मिलेंगे तब दे दूंगा, ऐसा मेरे पापा ने मुझे फोन रखने के बाद उसे बताया था।
इसे भी पढ़े :- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक पर्सनल लोन, सिर्फ 1 घंटे के अंदर 5 लाख तक का लोन, जाने कैसे
रात्रि करीब 07.25 बजे मनीषा खरे को फोन से पता चला कि उनके पिताजी जोहित खरे की तबियत खराब है हास्पिटल में है। जिस पर वह शासकीय अस्पताल पामगढ़ पहुंची जहां उसे उनके पिताजी जोहित खरे ने बताया की राजा खरे ने जबरदस्ती शराब पीने के लिये दबाव बनाया, शराब को मैं और रामखिलावन जांगड़े दोनो पीये जिसके बाद से हमे पेट दर्द हुआ और आंख के सामने अंधेरा छाने लगा, राजा खरे ने शराब में कुछ जहर मिलाकर पिलाया है। राजा खरे को सिम्स अस्पताल बिलासपुर से डिस्चार्ज होने बाद थाना लाकर पूछताछ करने पर बताया कि जोहित खरे से उधारी में अलग-अलग करके कुल 10,000,00/ रूपये (दस लाख रूपये) लिया था | ट्रेडिंग में मुझे नुकसान हो रहा था और चाचा अपने पैसे वापसी के लिए लगातार मुझे बोल रहे थे और जिससे मानसिक रूप से अत्याधिक रूप से परेशान था, तब मैं अपनी परेशानी से बचने के लिए चाचा जोहित खरे को किसी तरह से जहर देकर हत्या कर मारने का योजना बनाया |
इसे भी पढ़े :- क्रेडिटबी पर्सनल लोन, 15 मिनट में मिलेगा 5 लाख का तक लोन, जाने कितना लगेगा ब्याज़
शाम करीब 06:00 बजे मुकेश कश्यप को पैसे देकर शराब खरीदवाया मैं और मुकेश पीना चालू किये इतना में मैं पार्षद रामखिलावन जांगडे के फोन पर डॉक्टर जोहित चाचा को हेलीपैड कुटराबोड आने के लिए बोला कुछ ही देर में चाचा जोहित खरे व रामखिलावन जांगडे को स्कूटी से अपने तरफ आता देखा तो मैं अपने पास रखे क्वाटर में मुकेश से छिपाकर अपने जेब में रखे पुड़ीया से सुहागा निकाल कर शराब में मिलाया। दोनो के पास आते ही उस क्वाटर को रामखिलावन जांगडे को दिया। उतने में ही एक पुलिस जैसा गाडी हमारे तरफ आ रहा था जिसको देखकर मुकेश भाग गया। मैने उस सुहागा मिले क्वाटर को जोहित चाचा और रामखिलावन जांगडे को दिया था। जिसको पीने के बाद दोनो की तबीयत खराब होते देख मैं वहां से भाग गया। आरोपी राजा खरे के निशानदेही पर खाली शराब का बोतल और सुहागा की पुड़ीया को घटना स्थल के पास से जप्त किया गया और उक्त आरोपी राजा खरे को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।