पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक पार्षद तो दूसरा क्लीनिक संचालक, क्षेत्र में मचा हड़कंप, 4 लोग बैठकर पी रहे थे शराब

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मारने वालों में एक पार्षद और दूसरा निजी क्लीनिक का संचालक है| घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है| शराब पीने के बाद दोनों की अचानक तबियत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया| जहाँ गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रिफर किया गया| जहाँ एक की मौत सिम्स तो दूसरे की ओपोलो हॉस्पिटल में हो गई|

 

पामगढ़ में युवक ने लगाई फांसी, शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने से था नाराज़

 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 4 लोग पामगढ़ से शराब लेकर पीने के लिए बैठे थे| जिसमे मृतकों में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े और निजी क्लीनिक का संचालन करने वाले जोहितराम खरे के अलावा कुछ और लोग भी शामिल थे। इसी दौरान शराब पीते ही दोनों की तबीयत बिगड़ गई | उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। इसके बाद पार्षद रामखिलावन जांगड़े को सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, निजी क्लीनिक संचालक जोहितराम खरे को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

See also  जांजगीर जिला में अब सुबह 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक दुकान खोलने की मिली अनुमति, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 

पामगढ़ में शराब पीने से मना करने पर पति ने लगाई फांसी, नशे का आदी था व्यक्ति

 

 

फ़िलहाल दोनों की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामले में पुलिस की जांच, चिकित्सकीय जानकारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल, घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों की नजरें जांच के निष्कर्षों पर टिकी हुई हैं।

 

मृतक जोहित खरे के पुत्री मनीषा खरे को उसके पापा कुछ बात भी किया जिसमें उसने बताया उसके गृह ग्राम पनगांव निवासी  राजा खरे उर्फ कमल नाथ एवं एक अन्य साथ में मिलकर शराब पिया हुआ था कुल चार लोग बैठकर शराब चखना खा पी रहे थे अचानक दो की हालत गंभीर हो गई जबकि दो को कुछ नहीं हुआ ।

पामगढ़ में दो दोस्त जंगल में साथ बैठकर शराब पी, और नहीं पिलाने पर हुआ विवाद, जमकर की पिटने के बाद छोड़ा घर, अब मामला दर्ज़

 

See also  CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

 

घटना के बाद पैसों के लेनदेन और शराब सेवन को लेकर चर्चाएं सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, जोहितराम खरे का अपने एक रिश्तेदार से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चलने की बात कही जा रही है। यह भी चर्चा है कि पिछले दो-तीन दिनों से पैसों की मांग की जा रही थी। हालांकि, इन बातों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए किसी भी संभावित कारण को मौत से जोड़कर देखना फिलहाल जल्दबाजी होगी।

 

 

पामगढ़ में घर अंदर घुसकर महिला से गाली गलौच व मारपीट, शराब में पकड़वाने का लगाया आरोप, आरोपी  गिरफ्तार