पामगढ़ में दो दोस्त जंगल में साथ बैठकर शराब पी, और नहीं पिलाने पर हुआ विवाद, जमकर की पिटने के बाद छोड़ा घर, अब मामला दर्ज़

जांजगीर जिला के पामगढ़ में 2 दोस्तों के बीच और पिलाने को लेकर जमकर लड़ाई हुई| एक दोस्त ने दूसरे का 100 रुपए का नोट फाड़ा फिर जमकर मारा उसके बाद बाइक में घर के पास छोड़ा भी| जिसके बाद उसने पामगढ़ थाना में शिकायत दर्ज़ कराई | पुलिस ने धारा  115(2), 119(1), 296, 351(3) के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है |

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पम्प मे काम करने वाला ग्राम झिलमिली निवासी जोहित कुमार दिनकर दिनांक 10/06/2026 की दोपहर करीबन 01.30 बजे दिन मे गांव के सूरज रात्रे के मोटर सायकल मे बैठकर दोनो शराब लेने पामगढ गये थे| पामगढ से शराब लेकर दोनो मदनपुर के सागौन जंगल अंदर मे बैठकर शराब पीये शराब पीए | इस दौरान सूरज रात्रे मुझे और शराब पीलाओ कहने लगा तथा शराब पीने के लिये पैसे का मांग करने लगा|

 

जिसे बोला कि मेरे पास अभी पैसा नही है तब सूरज रात्रे गुस्से मे आकर मेरे पास रखे एक सौ रूपये के नोट को फाड़ दिया और मुझे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा| जिसे मना किया तो मुझे जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर धक्का देकर गिरा दिया| जिससे मेरे सिर, मस्तक, चेहरा मे चोट लगा है| फिर सूरज रात्रे अपने मोटर सायकल मे मुझे बैठाकर ग्राम भैंसो मे लाकर छोड़ दिया।

See also  CG : आंगनबाड़ी सहायिका ने अपना बनाया अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल, ग्रामीणों ने महिला के खिलाफ खोला मोर्चा