सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ने ऐसा रंग दिखाया कि ग्वालियर के एक परिवार के होश ही उड़ गए. दरअसल, गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवती की गुजरात के युवक से स्नैप चैट पर बातचीत के दौरन दोस्ती हो गई. बात इतनी बढ़ गई युवक करवा चौथ का सामान लेकर युवती के घर पहुंच गया.
करवाचौथ से पहले ज़रूर अपनाएं ये 5 वास्तु टिप्स, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और अपनापन
इसके बाद जमकर हंगामा हुआ. बताया जा रहा कि युवक युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती ने इनकार कर दिया. तब युवक ने हद पार दी. युवती ने युवक पर पीछा करने, छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
करवाचौथ व्रत पर महिलाओं ने की पूजा, पतियों के लंबी उम्र की करी कामना
पीड़िता के अनुसार करीब सात महीने पहले उसकी पहचान स्नैपचैट के माध्यम से हुई थी. आरोपी की पहचान साहिल पटेल, पुत्र सतीश भाई पटेल (निवासी अहमदाबाद, गुजरात) के रूप में हुई है. शुरुआत में दोनों के बीच चैट और फोन पर सामान्य बातचीत होती थी.
पत्नी ने करवाचौथ पर खरीदारी के लिए मांगे 50 हजार नहीं दिए तो फोड़ा पति का सिर
बातचीत के दौरान आरोपी साहिल युवती पर उसके दोस्तों से बात न करने की पाबंदी लगाने लगा. साथ ही वह उस पर शादी करने का लगातार दबाव बनाने लगा. जब युवती ने मना कर दिया और बातचीत बंद कर दी तो आरोपी फोन और मैसेज करके उसे परेशान करने लगा.
3 बहनें ने एक पुरुष के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, जाने क्या है मामला
शिकायत के मुताबिक 14 जून 2026 को आरोपी साहिल अचानक युवती के घर के सामने पहुंच गया. वहां उसने हंगामा किया और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की. विरोध करने पर आरोपी ने अपनी नस काटने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी. विवाद बढ़ने पर वह उस समय माफी मांगकर चला गया.
करवाचौथ के पहले ही प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा