CG : माँ-बेटे की बेदर्दी से हत्या करने वाले ने जेल की आत्महत्या की कोशिश, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, धारदार हथियार से काटा नस

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहाँ के जिला जेल में बंद बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के एक आरोपी ने जेल के भीतर ही आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की है। आरोपी के हाथ में किसी धारदार हथियार से कटने और गहरे जख्म के निशान मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कैदी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार और डॉक्टरी देखरेख के बाद उसे वापस भारी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया है।

पामगढ़ में अधेड़ की लाठी से पीटकर बेदर्दी से हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार, जाँच में जुटी पुलिस

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रवेश कुमार को महज कुछ दिन पहले यानी 23 अक्टूबर को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर सूरजपुर के केशवनगर इलाके में पैसों के लालच में एक स्कूल शिक्षिका और उसके मासूम बेटे की निर्मम हत्या करने का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) के तहत सूरजपुर जिला जेल भेजा गया था, जहाँ वह बंद था। जेल के भीतर बंद रहने के दौरान अचानक आरोपी के हाथ में गंभीर चोट लगने और खून बहने की बात सामने आई। हालात की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे उपचार के लिए सूरजपुर जिला अस्पताल पहुँचाया।

See also  छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2025, रायपुर और बस्तर होंगे मुख्य आयोजन स्थल

CG : एकतरफा प्यार में नाबालिक युवक की बेदर्दी से हत्या, पत्थर से सिर पर वारकर वारदात को दिया अंजाम, 2 आरोपी गिरफ्तार

जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, आरोपी के हाथ में किसी धारदार चीज से कटने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे यह साफ होता है कि उसने खुद को नुकसान पहुँचाने या आत्महत्या का प्रयास किया है। हालांकि, समय रहते डॉक्टरों द्वारा उसकी पट्टी और इलाज किए जाने के कारण स्थिति नियंत्रण में आ गई। इलाज के तुरंत बाद उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वापस जिला जेल भेज दिया गया है। जेल की चारदीवारी के भीतर एक शातिर और गंभीर अपराध के आरोपी द्वारा इस तरह आत्मघाती कदम उठाने की घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अंदरूनी निगरानी प्रणाली पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और जेल प्रशासन अब इस बात की बारीकी से जांच कर रहा है कि आखिर जिला जेल के अंदर कैदी तक कोई धारदार वस्तु कैसे पहुँची।

See also  प्रदेश की जनता के नाम मेरा संदेश : CM Bhupesh Baghel, Video

लहूलुहान पड़ी माँ की लाश के सीने से लिपटकर रोती रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची, खेत में महिला की बेदर्दी से हत्या, पति और प्रेमी दोनों पुलिस की हिरासत में