मुलमुला में आपसी रंजिश को लेकर 2 परिवारों में जमकर मारपीट, कई महिला पुरुष घायल, 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़

जांजगीर जिला के आदर्श थाना मुलमुला क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर 2 परिवारों में जमकर मारपीट हुई है| जिससे दोनों पक्षों के कई महिला पुरुष घायल हो गए| पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज़ कर जाँच कर रही है| घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा की है|

 

मुलमुला में नाबालिग पीड़िता से जबरदस्ती अनाचार कर आरोपी हुआ फरार, सारंगढ़ से पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नागेश्वर कश्यप ने शिकायत में बताया की 23.10.2026 के रात्रि करीबन 09.30 बजे वह पानी पलाने घर से निकला और घर के सामने मेरे दोनो बहनो को नागेश्वरी और उमा खडी थी| जिसे मेरे द्वारा कहा तुम लोगो का बहुत शिकायत आ रहा है तुम लोग सुधर जाओ| तभी पास मे खडे भाभी सुमित्रा कश्यप के द्वारा कहने लगा तुम किसे सुना कर कह रहे हो| तब मै बोला मै अपने बहनो को डाट रहा हूं | तभी श्याम लाल कश्यप, दिना राम कश्यप, बुनीत राम कश्यप, अनादी कश्यप सभी आये और पुरानी बातो को लेकर वाद विवाद करने लगे | वे  मां बहन कि गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए दिनाराम कश्यप डण्डा से श्याम लाल कश्यप फावडा के बेट से बुनीत राम कश्यप एवं अनादी कश्यप के द्वारा डण्डा से मुझे मारपीट किया| जिससे मेरे सिर चेहरा पीठ एवं पेट मे चोट लगा है | बीच बचाव करने मेरी मां मीना बाई कश्यप पिता जी मोती राम कश्यप तथा बहन नागेश्वरी कश्यप आये तो उन्हे भी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दिये और दिनाराम कश्यप,श्याम लाल कश्यप के द्वारा डण्डा से मारपीट करने पर मां के सिर मे चोट एवं खुन निकल रहा है एवं पिता जी को गाल और पीठ मे बहन के पीठ मे चोट लगा है|

See also  CG : छात्रावास की बिल्डिंग पर चढ़कर छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप, बड़ी मुश्किल से बची छात्रा की जान

 

मुलमुला में और ज्यादा पीने की तलब में हुई लड़ाई, दोस्तों ने ही बेज्जत कर बेरहमी से पिटा

 

दूसरे पक्ष की ओर से सुमित्रा कश्यप पति दिनाराम कश्यप ने पुलिस को शिकायत में बताया की दिनांक 23.10.2026 के रात्रि करीबन 09.30 बजें मै अपने घर के सामने खडी थी| उसी समय देवर नागेश्वर कश्यप अपने बहन को डाटते हुए मुझे सुना रहा था कि तुम लोगो का शिकायत आ रहा है| तब मै बोली किसे सुना रहे हो कहने पर नागेश्वर कश्यप एवं उसका बहन नागेश्वरी कश्यप गुस्सा हो कर मुझे अश्लील गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने कि धमकी दिये और धक्का मुक्की करने लगे| बीच बचाव करने मेरा भाई श्याम लाल कश्यप आया तो उसे भी अश्लील गाली गुप्तार कर नागेश्वर कश्यप के द्वारा फावडा से मारपीट करने लगा| जिससे उसके चेहरा मे चोट खरोच आया है तथा नागेश्वर के पिता मोती राम कश्यप भी आये और उसके द्वारा डण्डा से मेरे भाई को मारपीट कर पीठ मे चोट पहुचाया है|

See also  किसानों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु मुख्यमंत्री साय ने दिखाई हरी झंडी

 

मुलमुला में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार