जांजगीर जिला के पामगढ़ में जनपद पंचायत क्षेत्र में गुरुवार रात लाठी से पीटकर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत के ग्राम तनौद की है|
जानकारी के अनुसार गुरुवार 14 मई को लगभग रात्रि 7 से 8 बजे ग्राम तनौद निवासी मोहन महिपाल पिता फिरत महिपाल, उम्र 45 वर्ष का गांव के ही उमाशंकर साहू पिता चैतराम साहू से विवाद हो गया। विवाद के दौरान उमाशंकर साहू ने मोहन महिपाल पर लाठी से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल मोहन महिपाल को परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस के माध्यम से खरौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी उमाशंकर साहू घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिल हाल अभी फरार हैं