अकलतरा में ट्रेक्टर से लकड़ी ले जा रहे 2 युवकों का रास्ता रोककर पिटाई, 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज़

जांजगीर जिला के अकलतरा में अपने जीजा के घर से ट्रेक्टर में लकड़ी ले जा रहे 2 युवकों का 4 लोगों ने रास्ता रोककर जमकर पिटाई कर दी| जिससे दोनों घायल हो गए| पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत अकलतरा थाना में की है| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है| घटना धान मण्डी पकरिया के पास की है|

 

अकलतरा में ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की हुई मौके पर दर्दनाक मौत, आक्रोषितों ने किया चक्काजाम

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  ग्राम चन्दनिया वार्ड क्रं 11 जयस्तम्भ पारा निवासी अबजीत लहरे पिता दीनदयाल लहरे उम्र 19 साल ने शिकायत में बताया की दिनांक  06/10/2026 को मै और मेरा साथी राजकुमार कैवर्त्य अपने जीजा कलेश्वर टण्डन के यहां ग्राम पकरिया जलाऊ लकडी लेने टेक्टर से गये थे| वापस करीबन रात्रि 08/00 बजे जलाऊ लकडी लेकर टेक्टर से चंदनिया अपने घर जा रहे थे | तभी धान मण्डी पकरिया के पास पहुंचे थे | तभी अमन ठाकुर , शन्तनू ठाकुर , अनिल कोटवार एवं शैलेन्द्र सिंह ठाकुर चारो आकर टेक्टर को रूकवाये | बोले कि लकडी कहां लेकर जा रहे हो तो मै बताया कि अपने घर चंदनिया लेकर जा रहा हूं | इसी बात को लेकर मेरे और मेरे साथी राजकुमार कैवर्त्य को गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये है | जिससे मेरे गर्दन मे चोट आया है एवं राजकुमार कैवर्त्य के होठ पर चोट आया है |

See also  छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बेटी के जन्मदिन चल रही थी तैयारी, पिता ने कमरा बंद कर लगा ली फांसी

 

अकलतरा में बहला-फुसलाकर भगा ले गया नाबालिक बालिका को, बाहर ले जाकर किया अनाचार, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार