जांजगीर जिला के अकलतरा में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया | जिसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया | शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 घंटे के भीतर बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले में आरोपी मोहम्मद सहीम उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
अकलतरा में ट्रक के लेन-देन को लेकर दोस्त की पीट-पीटकर हत्या, वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 08.09.26 को नाबालिग बालिका के अपहरण की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में धारा 137(2), 87, 64(2) बीएनएस एवं 04, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना से बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद किया।
अकलतरा में बाइक सवारों को रौंदने वाला वाहन 150 किमी दूर पकड़ाया, घटना में 1 युवक की हुई थी मौत, 2 का उपचार जारी
पूछताछ में अनाचार की पुष्टि, आरोपी भेजा गया जेल
पुलिस पूछताछ एवं पीड़िता के कथन में आरोपी द्वारा अनाचार किए जाने की पुष्टि हुई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस कार्रवाई में निरीक्षक जय साहू, थाना प्रभारी अकलतरा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे, उप निरीक्षक के.डी. बनर्जी, प्रधान आरक्षक वेंकट रमन एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
अकलतरा में मुक्तिधाम जाना हुआ दूभर, कीचड़ और दलदल से भरा पूरा मार्ग, शिकायत के बाद भी नहीं ले रहे सुध